फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   fire

Banda News: अतर्रा व पैलानी में घर-गृहस्थी जली

Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
fire
घर में लगी आग।  - फोटो : थाना में खड़ी पकड़ी गई कार।
अतर्रा/पैलानी। अतर्रा के पुनाहुर गांव के गढ़ूवा पुरवा निवासी शांति अपने परिवार के साथ पंजाब में ईंट भट्ठे में मजदूरी करती है। मंगलवार को इनके ताला बंद कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। पड़ोसियों ने आग लगने की सूचना फोन से शांति को दी।
विज्ञापन

शांति गुरुवार को गांव पहुंची। उसने जला घर देख वह बेहाल हो गई। एसडीएम राहुल द्विवेदी ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा गया है। प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।उधर, पैलानी तहसील के उसरा डेरा निवासी जैमुन निषाद अपने घर में दीपक जलाकर महुआ बीनने घर से दूर बगैचा गया था।
विज्ञापन

घर में कोई नहीं था। किसी तरह दीपक की आग से पूरा मकान जल गया। घर के अंदर बंधी हुईं आठ बकरियां भी आग से जल गईं। प्रधान गोरेलाल ने घटना की सूचना संबंधित लेखपाल को दी है एवं गरीब भूमिहीन की आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed