फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR will be filed against 29 postal employees on the orders of DM

Banda News: डीएम के आदेश पर 29 डाक कर्मियों के खिलाफ होगी एफआईआर

Wed, 19 Jun 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
FIR will be filed against 29 postal employees on the orders of DM
बांदा। डाक विभाग में शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल भर्ती में फर्जीवाड़ा कर नौकरी हासिल करने वाले 29 कर्मचारियों के खिलाफ नगर कोतवाली में तहरीर दी गई है। अब डीएम के आदेश का इंतजार है। उनकी अनुमति के बाद कर्मचारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इनसे रिकवरी की भी कार्रवाई जानी है।
विज्ञापन

चित्रकूटधाम मंडल में संचालित डाकघरों में खाली पद भरने के लिए वर्ष 2022 में शाखा डाकपाल और सहायक शाखा डाकपाल की भर्तियां की गई थीं। नौकरी पाने के लिए 29 लोगों ने फर्जी व कूटरचित अभिलेख तैयार कर नौकरी हासिल कर ली। करीब एक वर्ष से विभिन्न डाकघरों में तैनाती पाकर सरकार का वेतन भी ले रहे थे। शिकायत मिलने पर शासन स्तर से अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो मंडल में 32 डाककर्मी संदेह के घेरे में आए। इनमें से 29 शाखा डाकपाल और सहायक डाकपालों की मार्कशीट फर्जी पाई गईं। इसके बाद डाक अधीक्षक जीए खान ने इन सभी डाककर्मियों को सप्ताह भर पहले बर्खास्त कर दिया था। उनके निर्देश पर नगर कोतवाली में 29 के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में तहरीर दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीर मामला बताकर एफआईआर नहीं दर्ज की। अब जिलाधिकारी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल के पाले में गेंद है। उनके आदेश का इंतजार है। इसके बाद इनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होगी। फर्जीवाड़ा करने वाले डाककर्मियों में कई बिहार व राजस्थान तक के हैं। उधर, एफआईआर के बाद इन डाक कर्मियों से वेतन के वसूली की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। डाक अधीक्षक जीए खान ने फोन पर हुई वार्ता में वसूली के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन



-डाक विभाग की ओर से 29 डाककर्मियों के खिलाफ धोखाधड़ी की तहरीर दी गई है। अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनूप दुबे, प्रभारी निरीक्षक, नगर कोतवाली, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed