फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR against two in water filling dispute

Banda News: पानी भरने के विवाद में दो पर प्राथमिकी

Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
FIR against two in water filling dispute
बांदा। खेत में पानी भरने को लेकर हुए विवाद में पीड़ित ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थाना बिसंडा के ग्राम घूरी निवासी पीड़ित रजनीश ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 19 दिसंबर को दोपहर 3 बजे वह अपने खेत पर मौजूद था। उसी दौरान गांव के ही अशोक एवं विनीत द्वारा उसके खेत में रखा इंजन चालू कर अपने खेत में पानी दिया जा रहा था। जब उसने जाकर इंजन बंद किया तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर उसके साथ डंडों से मारपीट की गई, जिससे उसके हाथ में चोट आई। थाना पुलिस ने दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed