फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   FIR against six for beating and attempting to rape a Scheduled Caste woman

Banda News: अनुसूचित जाति की महिला को पीटने व दुष्कर्म के प्रयास में छह पर प्राथमिकी

Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 25 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
FIR against six for beating and attempting to rape a Scheduled Caste woman
बांदा। बदौसा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी अनुसूचित जाति की महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 22 जून की सुबह करीब नौ बजे वह हैंडपंप पर पानी लेने गई थी। इसी दौरान गांव के कुंवर सिंह, चंद्रसेन, सीताराम, कल्ली, विनोद, सोना, कमला आदि ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। बाद में शाम के समय तीन आरोपी उसके घर में घुस आए, जातिसूचक अपमान किया और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पीड़िता, उसकी वृद्ध सास और नाबालिग बेटी के साथ लाठी-डंडों व लोहे की सरिया से मारपीट की गई। उसकी सास को गंभीर चोटें आईं हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए। पुलिस ने आरोपियों कुंवर सिंह, चंद्रसेन, सीताराम, कल्ली, सोना, कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं व एससीएसटी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। बदौसा थानाध्यक्ष राधाकृष्ण तिवारी ने बताया कि घटना की जांच सीओ अतर्रा कर रहे हैं।
विज्ञापन




--



चचेरी बहन से झगड़े के बाद किशोरी लापता, गुमशुदगी दर्ज



जसपुरा। थानाक्षेत्र के सिकहुला गांव की 12 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गई। परिजनों की तहरीर पर जसपुरा थाना पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है। गांव निवासी बलवीर सिंह ने दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी अंजली (12) का 23 जून की दोपहर उनकी पुत्री दिव्या से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान दिव्या ने अंजली को मार दिया, जिससे नाराज होकर अंजली बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों के अनुसार अंजली इससे पहले भी दो-तीन बार नाराज होकर घर छोड़कर जा चुकी है, लेकिन कुछ समय बाद स्वयं वापस लौट आई थी। इस बार काफी तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed