{"_id":"c1cb7c96863a3dda149667354bd747cd","slug":"finance-without-honorarium-for-teachers-soon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघ की बैठक में दी जानकारी, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघ की बैठक में दी जानकारी, वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय जल्द
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 19 Jan 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानदेय का शासनादेश जल्द जारी किए जाने की खबर पर माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक खुश हैं। संघ की सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया है। संघ में कुछ नए पदाधिकारी शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
रविवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक संघ की बांदा जिला यूनिट की बैठक आदर्श ज्ञान भारतीय विद्यालय, बांदा में हुई। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष आसिफ अली ने बताया कि शासन से जल्द ही मानदेय का शासनादेश जारी होगा। इसके लिए विद्यालय स्तर पर तैयार की जाने वाली फाइलों के बारे में बताया।
विज्ञापन
साथ ही संगठन का सदस्यता अभियान शुरू किया गया। कई टीचर्स ने सदस्यता ली। जिलाध्यक्ष ने बताया कि कुछ नए पदाधिकारी जिला समिति में शामिल गए हैं। इनमें उपाध्यक्ष पद पर ऋषिकांत द्विवेदी (मन्नलाल बालिका इंटर कॉलेज, नर्जिता), मंत्री पद पर फरहत उल्ला खां (बेथेल मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज, नरैनी) और शिव शंकर पाल (बीआर अंबेडकर उच्तर माध्यमिक विद्यालय, अमारा) और संगठन मंत्री बालकृष्ण वाजपेई (एसआईसी, अतर्रा) व सूर्य प्रकाश (रामेश्वर प्रसाद इंटर कॉलेज, पचनेही) बनाए गए।
विज्ञापन
मीडिया प्रभारी रोहित मिश्रा (फात्मा गर्ल्स इंटर कॉलेज, बांदा) होंगे। इनके अलावा बबेरू ब्लाक अध्यक्ष विजय पाल सिंह (लवकुश इंटर कॉलेज, बबेरू) मनोनीत किए गए। संघ के जिला संरक्षक नईमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मानदेय के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। अब यह मांग पूरी होने के दिन आ गए हैं।
महामंत्री अकील अहमद ने विद्यालय प्रबंध समिति द्वारा किसी टीचर के साथ अन्याय करने पर संगठन स्तर पर साथ देने की घोषणा की। उपाध्यक्ष नंदराम धुरिया ने बताया कि मानदेय बैंक खाते के माध्यम से भुगतान होगा। प्रदेश महासचिव गजेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों को अब बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक नियुक्त किया जाना लगा है।
बैठक में नादिर खां, रफीक खां, राजनरेश, मुन्नालाल, विजय पाल, श्यामबाबू, कमलेश, देवेंद्र खरे, अनुसुइया देवी, अतिया खातून, अमिता गुप्ता, प्रतिमा सिंह, फरहत उल्ला खां, मोहम्मद हसन, गुड्डी त्रिपाठी, अरशद खां, मोहम्मद शोएब, गोरेलाल भारती, ओम प्रकाश शुक्ल, धनंजय सिंह आदि शामिल रहे।