{"_id":"68cd9f6e726304d0e608149c","slug":"father-dies-of-heart-attack-while-visiting-son-at-school-banda-news-c-12-1-gkp1012-1271766-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: बेटे से मिलने स्कूल पहुंचे पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: बेटे से मिलने स्कूल पहुंचे पिता की दिल का दौरा पड़ने से मौत
Fri, 19 Sep 2025 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Fri, 19 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
बांदा। मटौंध थाना क्षेत्र के दुरेड़ी गांव स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में बेटे से मिलने पहुंचे शिक्षक पिता को दिल का दौरा पड़ गया। स्कूल वाहन से अचेत अवस्था में उन्हें अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अतर्रा कोतवाली क्षेत्र के बान बाबा का पुरवा निवासी आदित्य ने बताया कि उनके पिता सुरेश (48) कमासिन क्षेत्र के जाखी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उनके पास जूनियर विद्यालय का भी चार्ज था। आदित्य के मुताबिक, उनका छोटा भाई अनूप जवाहर नवोदय विद्यालय दुरेड़ी में पढ़ता है। छोटे भाई के कुछ कागजात में पिता के दस्तखत होने थे। इस वजह से वह बाइक पर बैठाकर पिता को विद्यालय ले गया था। बताया कि स्कूल में कुर्सी पर बैठे-बैठे पिता को दिल का दौरा पड़ गया। शिक्षक के मौत की खबर मिलते ही पत्नी अनीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।