{"_id":"614786678ebc3ea0132e7b33","slug":"father-beats-daughter-to-death-with-a-stick-banda-news-knp65319286","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पुत्री की डंडे से पीटकर हत्या की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा/बबेरू। पिता ने पुत्री की डंडे से पीटकर रविवार की शाम हत्या कर दी। ग्रामीणों के आने पर आरोपी पिता भाग निकला। डाक्टर की मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। सीओ का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र में सिमौनी गांव में गड़रा नदी के पास हुई। तिंदवारी क्षेत्र के जमुवां गांव निवासी महमूद खां अपनी पुत्री हसीन उर्फ हुस्न बानो (22) को लेकर रविवार की शाम बबेरू आ रहा था।
सिमौनी गांव के नजदीक महमूद ने हुस्न बानो को पीटना शुरू कर दिया। नजदीक में पड़े डंडे की पिटाई से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। आसपास खेतों में मौजूद ग्रामीणों ने ललकारा तो आरोपी पिता भाग गया। बुरी तरह घायल हुस्न बानो को बबेरू सीएचसी पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सीओ सियाराम ने बताया कि पहचान के आधार पर उसकी मां को बेटी की मौत की सूचना दे दी गई है। मां के आने पर घटना की सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। बताया कि फौरी जांच में पता चला है कि पिता पुत्री की कहीं और शादी करना चाहता था, लेकिन वह राजी नहीं थी। चार साल पहले वह कहीं चली गई थी।
तिंदवारी थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। हुस्ना के मिलने पर पुलिस ने उसे पिता महमूद खां के सुपुर्द कर दिया था। आरोपी की तलाश की जा रही है। उधर, आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पुलिस अभी पुष्टि नहीं कर रही है। मृतका तीन माह की गर्भवती भी बताई जा रही है।