फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers will legislator movement

किसानों के लिए विधायक करेंगे जनांदोलन

Mon, 16 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
Farmers will legislator movement

बांदा। विधायक और कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष दलजीत

विज्ञापन
सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बिजली और पानी संकट से किसानों की हो रही बर्बादी पर कार्रवाई का अनुरोध किया है।

साथ ही चेतावनी दी है कि एक हफ्ते में राहत नहीं मिली तो जनांदोलन छेड़ेंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री सहित मंडलायुक्त और जिलाधिकारी को भी पत्र भेजे हैं।

कहा है कि लो-वोल्टेज से नलकूप नहीं चल पा रहे। तमाम ट्यूबवेल यांत्रिक खराबी से बंद हैं। नहरें, रजबहा, माइनर ध्वस्त पड़े हैं।

टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा। चिल्ला, जौहरपुर, दौलत पुरवा की लिफ्ट केनाले पूरी क्षमता से नहीं चल रहीं। मशीनें पुरानी हो चुकी हैं। इसे बदला जाना चाहिए।

समगरा पंप केनाल पूरी क्षमता 150 क्यूसेक से चलाया जाए। तमाम ट्यूबवेल ट्रांसफार्मर न मिलने से ठप है। विधायक के मीडिया प्रभरी केशवपाल ने बताया कि विधायक ने एक हफ्ते की मोहलत दी है। वरना इसके बाद आंदोलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed