फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers Union memorandum to SDM

किसान यूनियन ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Tue, 29 Dec 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 29 Dec 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers Union memorandum to SDM

बबेरू। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने तहसील परिसर में सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। समस्याओं का समाधान न होने पर 20 जनवरी को मंडल मुख्यालय में आंदोलन की चेतावनी दी। मंगलवार को जनसभा में यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा ने कहा कि तीन साल से दैवी आपदा के चलते बुंदेलखंड का किसान पलायन कर रहे हैं।

विज्ञापन


केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के लिए कोई अलग से राहत पैकेज नहीं दे रही। मंडल अध्यक्ष भइयालाल पटेल ने किसानों की आत्महत्या पर चिंता जताते हुए कर्ज माफी की मांग की। तहसील अध्यक्ष बालकृष्ण पटेल ने कृषि को मनरेगा से जोड़ते हुए अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन


सभा में उमा सिंह, कृष्ण कुमार, रामू महराज, डा. धेनुपाल सिंह, होरीलाल, रामानुज भौंरहा, श्रवण कुमार, विश्वास पटेल, सिद्दीक खां, कृष्णकांत, प्रहलाद करवरिया आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed