फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers Union came out on the road for farmers

किसानों के लिए सड़क पर उतरी किसान यूनियन

Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Farmers Union came out on the road for farmers
पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव करते बुंदेलखंड किसान यूनियन। - फोटो : BANDA
बांदा। बुंदेलखंड किसान यूनियन कई मुद्दों पर गुरुवार को सड़क पर नजर आई। एक दिवसीय धरना, प्रदर्शन में शासन और प्रशासन के विरुद्ध तीखे नारे और भाषण हुए। ज्यादातर मांगे किसानों से संबंधित थीं। पीडब्ल्यूडी कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन

गुरुवार को यूनियन ने स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट के पास सभा की। चित्रकूटधाम मंडल के विभिन्न जनपदों से आए किसान नेताओं ने अन्ना प्रथा, बिजली कटौती, फसल बीमा, कर्जमाफी और लघु-सीमांत किसानों का दायरा बढ़ाने की मांगों पर शासन की अनसुनी को लेकर कड़ा विरोध जताया। दुरेड़ी-पहरा मार्ग के घोटालेबाजों को दंडित न किए जाने पर रोष जताया। धरना-सभा के बाद किसानों का जत्था नारे लगाता हुआ कलक्ट्रेट और पीडब्ल्यूडी तथा बिजली विभाग के मंडलीय कार्यालय पहुंचा। यहां कुछ देर घेराव की तर्ज पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे यूनियन राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने मुख्यमंत्री को संबोधित तीन अलग-अलग ज्ञापन प्रशासन को सौंपे। इनमें किसानों से वसूली और अन्ना प्रथा पर रोक, फसल बीमा योजना के पिछले बकाए की अदायगी, बुंदेलखंड को कटौती मुक्त बिजली, किसान पेंशन योजना, सभी किसानों को किसान सम्मान निधि, लघु सीमांत का दायरा बढ़ाकर पांच हेक्टेयर करने की मांगें कीं। पीडब्ल्यूडी में तैनात सहायक अभियंता को तत्काल हटाने और दुरेड़ी-पहरा मार्ग की जांच में 70 लाख की गड़बड़ी पाए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में यूनियन के संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत, सचिव अखिलेश रावत, प्रवक्ता चतुर्भुज पटेल, कोषाध्यक्ष राकेश साहू, प्रदेश अध्यक्ष प्रहलाद करवरिया, बुंदेलखंड प्रभारी बालाजी, प्रदेश सचिव लक्ष्मीकांत मिश्र, उमा सिंह, किरन पाठक, जिलाध्यक्ष अनूपा सिंह, ममता, गिरिजा देवी, रेखा सिंह, अला बख्श, राजा, मनीष तिवारी, संतोष तिवारी, सुशील खेवरिया, प्रमोद यादव, परशुराम राजपूत, गिरीश खरे, मोतीलाल द्विवेदी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed