फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers said... Crops were destroyed due to storm and rain, administration saw minor damage

Banda News: किसान बोले... आंधी और बारिश से फसलें बर्बाद, प्रशासन को दिखा मामूली नुकसान

Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Farmers said... Crops were destroyed due to storm and rain, administration saw minor damage
फसल समेटते किसान।  - फोटो : संवाद
बांदा। जिले में रविवार सुबह करीब चार बजे आई आंधी और बारिश से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं। गेहूं की ज्यादातर फसल खेत में कटी पड़ी थी और किसान मड़ाई की तैयारी कर रहे थे। बारिश से फसलें पूरी तरह भीग गईं। खासा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

उधर, प्रशासन ने जिले की पांचों तहसीलों में राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से फसलों का सर्वे कराया है। इसमें बताया बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हुआ। कुछ इलाकों में फसलें भीग गई हैं, जाे सूखने पर सही हो जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आंधी चली और करीब एक घंटे तक तेज बारिश हुई। किसान फसलों की मड़ाई कर खेतों में अनाज की रखवाली कर रहे थे। बारिश और आंधी में अनाज खेतों छोड़कर घर भाग गए। आंधी और बारिश थमने के बाद जब किसान खेत गए तो फसल बर्बादी की कगार पर थी। कमासिन क्षेत्र में ज्यादा बारिश होने से कटीं फसलें पानी में डूब गईं। पैलानी तहसील क्षेत्र में भी फसलें भींग गईं। खप्टिहाकला के रामबाबू, राजू सिंह व सुनील सिंह लाला ने बताया कि गेहूं की फसल में नमी के चलते दीमक लग गए हैं। किसानों को उम्मीद थी कि फसलों को नुकसान हुआ है तो प्रशासन नरमी दिखाएगा। सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिलाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रशासन ने लेखपालों से सर्वे तो कराया तो उनकी रिपोर्ट में कहीं फसलों का नुकसान नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खेतों में जाने के बजाए लेखपालों ने कुछ लोगों से फोन में पूछकर रिपोर्ट भेज दी। इसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed