फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers received free electricity and water 15 years

किसानों को 15 साल मुफ्त मिले बिजली-पानी

Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 02 Feb 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers received free electricity and water 15 years

बांदा। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की बांदा

विज्ञापन
यूनिट ने सोमवार को प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर सूखा और अन्य दैवी आपदाओं से बर्बाद बुंदेलखंड के किसानों को राहत उपलब्ध कराने की मांग की।

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से भेजे ज्ञापन में किसान नेताओं ने कहा कि सूखा, अतिवृष्टि, ओला, बाढ़ आदि लगातार किसानों को बर्बाद कर रहे हैं। हिम्मत और हौसला खो बैठे किसान पलायन और आत्महत्याएं कर रहे हैं।

सरकार से किसानों के लिए 15 साल तक ब्याज मुक्त ऋण, मुफ्त बिजली, पानी, शिक्षा, इलाज, राशन, बुंदेलखंड को अति पिछड़ा क्षेत्र घोषित करने, बुंदेलखंड पर्यटन बोर्ड का गठन, नदियों में छोटे डैम निर्माण, बुंदेलखंड पैकेज की सीबीआई जांच, अन्ना प्रथा रोकने को पंचायत स्तर पर पशु जेल, किसानों को शत-प्रतिशत मुआवजा आदि मांगे की गईं।
 
ज्ञापन देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष हरदत्त पांडेय, मंडल अध्यक्ष बैजनाथ अवस्थी, जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी समेत महेश्वरी प्रसाद दीक्षित, चौधरी संतोष, कमल नयन पटेल, रसिक बिहारी खरे, धर्मराज सिंह भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed