{"_id":"49780c6d98bf1b9b73eb3760f7efc955","slug":"farmers-from-the-shock-of-the-death-of-crop-drying-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 28 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
बांदा। धान की फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत हो
विज्ञापन
गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। एसडीएम ने लेखपाल को जांच के
आदेश दिए हैं।
गिरवां थाना क्षेत्र के छिबांव गांव निवासी हरिश्चंद्र मिश्रा (45) पुत्र श्रीकृष्ण मंगलवार को शाम खेत गया था। धान की फसल सूखी देख उसे सदमा लगा और हालत बिगड़ गई। घर लौटते समय रास्ते में गिरकर दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद किसानों ने घटना की सूचना परिजनों को दी।
खुरहंड चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा कर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पांच बीघा जमीन है। पत्नी सुधा ने बताया कि रबी की फसल में कुछ भी पैदा नहीं हुआ था।
अब खरीफ फसल भी सूखने का सदमा उसके पति को बर्दाश्त नहीं हुआ। तीन पुत्रियों में एक पुत्री की शादी हो पाई है। अतर्रा एसडीएम महेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मदद की जाएगी।