फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers declare drought encompass

सूखा घोषित करने को किसानों का धरना

Tue, 17 Nov 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा Updated Tue, 17 Nov 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers declare drought encompass
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन कर शासन- प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा गया। मंगलवार को बुंदेलखंड किसान यूनियन के बैनर तले बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर में एकत्रित  हुए।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा ने कहा कि सूखा राहत, अतिवृष्टि व ओलावृष्टि पीड़ित किसानों को चेक वितरण में राजस्व कर्मियों व अधिकारियों ने धांधली की। अधिकारी किसानों की समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रह हैें। उपाध्यक्ष श्रवण कुमार शर्मा ने कहा कि तमाम किसान अभी भी चेक के लिए लेखपालों के चक्कर लगा रहे हैं। पिछले वर्ष खरीफ फसल बर्बाद होने पर 700 से 900 रुपये के चेक देकर खानापूर्ति की गई है। संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर संगठन प्रभारी लक्ष्मीकांत, प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष द्विवेदी, अनिल शास्त्री, राकेश गौतम, बालकृष्ण पटेल, राहुल शर्मा आदि ने सभा को संबोधित किया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम पुष्पराज सिंह को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पिछले हफ्ते जिला मुख्यालय में यूनियन के धरना-प्रदर्शन में हुए बवाल से सतर्क प्रशासन ने मंगलवार को तहसील परिसर को पुलिस छावनी बना दिया।

कोतवाली समेत अतर्रा, फतेहगंज, बदौसा, गिरवां, कालिंजर थाना और खुरहंड व करतल चौकी का पुलिस बल तथा एक प्लाटून पीएसी के साथ अतर्रा व नरैनी सीओ तैनात रहे। एसडीएम पुष्पराज सिंह ने पहले आचार संहिता का हवाला देते हुए धरना से मना किया। बाद में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन के भरोसे पर सहमत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed