फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmers advised to play thali and tin

किसानों को थाली और टिन बजाने की सलाह

Tue, 26 May 2020 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers advised to play thali and tin
बांदा। मध्य प्रदेश से होते हुए टिड्डी दल ने झांसी के बरुआ सागर में दस्तक देने की खबर है। यहां भी टिड्डी दल के पहुंचने की आशंका पर उनके खात्मे के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं। मंगलवार को सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने विकास भवन सभागार में जनपद स्तरीय राहत दल की बैठक कर विभागवार तैयारियों की समीक्षा की। कीटनाशक दवाओं के स्टॉक की जानकारी ली। साथ ही किसानों को सलाह दी कि टिड्डियों का हमला होने पर थाली-टिन बजाएं।
विज्ञापन

जिला कृषि रक्षा अधिकारी डा.प्रमोद कुमार ने बताया कि डाईरोपाइरीफास, डेल्टामेथलीन, डाईफलोबेंजूरॉन, लेगडारासाईहेलोथिन आदि 650 लीटर कीटनाशक दवाओं का स्टॉक है। दुकानों को भी 550 लीटर रसायन रिजर्व में रखने के लिए कहा गया है। जिला विकास अधिकारी आरपी मिश्रा ने बताया कि स्थानीय निकाय व ग्राम पंचायतों को पानी भरे टैंकर तैयार रखने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग के सीओ अनूप सिंह ने बताया कि चार टैंकर हर समय पानी व पावर स्प्रेयर के साथ तैयार रहेंगे।
विज्ञापन

टिड्डी दल के आक्रमण की स्थिति में लोकस्ट कंट्रोल आर्गेनाइजेशन फरीदाबाद व क्षेत्रीय केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, लखनऊ को फोन नंबर- 0522-2732063 व जनपद स्तर पर मोबाइल नंबर- 941060290, व 9807662422 पर सूचना दी जाएगी। सीडीओ ने उद्यान अधिकारी से कहा कि किसानों को जागरूक किया जाए कि टिड्डियों का हमला होने पर वह थाली, टिन आदि बजाकर उन्हें भगाने का प्रयास करें। टिड्डियों के हमले से फसलों को कोई नुकसान होता है तो पीड़ित किसानों को सहायता राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed