{"_id":"5be87282bdec22697d28b820","slug":"farmer-sitting-on-lock-at-sub-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब स्टेशन पर ताला जड़ धरने पर बैठे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब स्टेशन पर ताला जड़ धरने पर बैठे किसान
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sun, 11 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सब स्टेशन में ताला डालकर धरने पर बैठे किसान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली कटौती और लो वोल्टेज से नाराज किसानों ने प्रदर्शन कर सब स्टेशन पर ताला जड़ दिया। साथ ही धरना शुरू कर दिया। रविवार को धरने पर बैठे किसानों ने कहा कि पैलानी में समाधान दिवस पर क्षेत्रीय लोगों ने डीएम को यहां के बिजली संकट से अवगत कराया था।
विज्ञापन
डीएम ने तीन दिन में सुधार का आश्वासन दिया था। पांच दिन बीत गए, लेकिन लो वोल्टेज के साथ बिजली आठ घंटे ही मिल रही है। नाराज किसानों ने सब स्टेशन में कर्मचारियों को बाहर कर तालाबंद कर दिया। सिकहुला, रामपुर, गड़रिया आदि गांवों के किसानों ने बताया कि सिंचाई नहीं हो पा रही।
विज्ञापन
सैकड़ों बीघे जमीन सूखी पड़ी है। किसानों ने कहा कि 24 घंटे में समाधान नहीं हुआ तो 13 नवंबर को बांदा-हमीरपुर राजमार्ग को जाम किया जाएगा। प्रदर्शन में अमारा, बरेहटा, नरजिता, रैपुरा, नारायन, बुधेड़ा, मवई घाट, गौरी कलां, सिंधन कलां, बहुंडरी आदि गांव के किसान भी शामिल रहे।
विज्ञापन