फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer shot dead in Chitrakoot

Banda News: चित्रकूट में गोली मारकर किसान की हत्या

Fri, 04 Oct 2024 02:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Farmer shot dead in Chitrakoot

विज्ञापन
खोही (चित्रकूट)। चित्रकूट मप्र. क्षेत्र के सुतीक्ष्ण आश्रम से सटे कड़िया रोड पर गुरुवार को 38 वर्षीय किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात उस समय हुई जब किसान बाइक से खेत की तरफ जा रहा था। बाइक व चप्पल कुछ दूरी पर मिलने से आशंका है कि किसान को दौड़ाकर मारा गया। इसके बाद उसके चेहरे को पत्थर से भी कुचला गया है। पुलिस घटना को अंजाम देने वालों की तलाश में जुटी है।

चित्रकूट मप्र क्षेत्र के थाना सभापुर के पास मचखड़ा गांव निवासी अरुण त्रिपाठी शाम को बाइक से अपने खेत की तरफ जा रहे थे। वह जैसे ही खेत पर पहुंचे पीछे से आए हमलावरों ने गोली मार दी। कनपटी में गोली लगने के चलते अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर सभापुर थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि जिस स्थल पर मृतक का शव पड़ा था उससे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उसकी बाइक और एक पैर की चप्पल पड़ी थी। अनुमान है कि आरोपियों ने पीछा करके गोली मारी है। उसके चेहरे को भी पत्थर से कुचला गया है। बताया कि घटनास्थल के समीप ही मवेशियों को चरा रहे चरवाहों से पुलिस ने पूछताछ की है। हालांकि अभी तक हत्या से जुड़ा कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खेत के पास किसान की गोली मारकर हत्या मामले के बाद घटनास्थल के आसपास के गांव में दहशत व्याप्त है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। पुलिस मामले में किसान के परिजनों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
विज्ञापन


सभापुर थाना क्षेत्र के मचखड़ा गांव निवासी अरुण त्रिपाठी (38) गुरुवार को घर से खाना खाने के बाद शाम को खेत की रखवाली करने बाइक से जा रहा था। घर से लगभग एक किमी दूर खेत के पास पहले से घात लगाए हमलावरों ने उन्हें खदेड़ कर पकड़ लिया। इसके बाद नजदीक से कनपटी पर गोली मार दी। किसान का शव घुटनों के बल बैठा व सिर जमीन से सटा मिला है। थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी ने बताया कि आसपास सुनसान इलाका है। कहीं सीसीटीवी कैमरा नहीं है। गोली की आवाज सुनने की बात कई लोगों ने बताई है लेकिन हमलावरों के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका। किसान की पत्नी गुड़िया ने बताया कि उसे शक है कि जमीन के विवाद में उसके किसी परिजन ने ही साजिश के तहत हत्या की है। घर से खाना खाकर निकलने के बाद से उनका पीछा किया गया इसके बाद सुनसान इलाके में गोली मारी गई है। कई संदिग्धों के नाम पुलिस को बताए हैं। यह भी बताया कि जमीन पर कब्जे का विवाद परिजनों से ही चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, स्थानीय लोगों ने बताया कि किसान अरुण संपन्न किसान परिवार से था। उसके हिस्से में काफी जमीन है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा। मृतक की पत्नी के बयान के बाद से कई परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed