{"_id":"6138f2598ebc3ed19424198e","slug":"farmer-s-son-selected-in-under-19-camp-banda-news-knp6509800113","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान का बेटा अंडर-19 कैंप में चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान का बेटा अंडर-19 कैंप में चयनित
विज्ञापन
ट्राफी के साथ विजेता खिलाड़ी।
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। साधारण किसान के बेटे ने क्रिकेट जगत में अच्छी शुरुआत की है। शहर के चिल्ला रोड निवासी अभिषेक तोमर का चयन अंडर-19 कैंप के लिए हो गया है। जिला क्रिकेट एसोसिएशन ने खुशी जताई है।
अभिषेक को कैंप के लिए चयन में तीन ट्रायल मैच में सफलता हासिल करनी पड़ी। अंतिम ट्रायल मैच कानपुर के ग्रीन पार्क में मंगलवार को हुआ। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने बताया कि अंडर-19 कैंप 10 सितंबर से कानपुर के कमला क्लब में शुरू होगा। यह एक हफ्ते चलेगा। अभिषेक इसमें अपनी क्रिकेट मेधा का प्रदर्शन करेगा। उधर, क्रिकेट एसोसिएशन फतेहपुर जोन के प्रभारी रियासत अली ने भी बांदा के बेटे अभिषेक के चयन पर खुशी जताई है। अभिषेक इसके पूर्व अंडर-17 में भी यूपी कैंप में दो साल खेल चुका है।
यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-14 व अंडर-16 बालक वर्ग का बुधवार को यहां स्पोर्टस स्टेडियम में ट्रायल मैच हुआ। टॉस जीतकर टीम ए ने निर्धारित 40 ओवर में पूरे विकेट खोकर 126 रन बनाए। देवांश ने अर्धशतकीय पारी के साथ 70 रन और अनुग्रह पटेल ने 26 रन बनाए। बी टीम के बॉलर आकाश, हर्षित और प्रथम ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
टीम बी ने 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल करके मैच जीत लिया। आनंद ने 45, अजय वर्मा ने 26 और विपिन कुमार 23 रन बनाए। बॉलर सौरभ ने 3 और वैभव यादव ने 2 विकेट लिए। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी विजय कुमार ने टीमों से परिचय लेकर मैच शुरू कराया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां, आयोजक अजय यादव सहित सैय्यद मोहम्मद अहमद, मानस त्रिपाठी, कोच जीतू यादव आदि मौजूद रहे।