फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer's son's selection in Under-19

किसान पुत्र का अंडर-19 में चयन

Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer's son's selection in Under-19
Farmer's son's selection in Under-19 - फोटो : BANDA
बांदा। किसान घराने की पृष्ठभूमि वाला युवक क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना रहा है। पहली सफलता उसे उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित अंडर-19 ट्रायल में मिली है।
विज्ञापन

कानपुर में आयोजित ट्रायल में बांदा के युवा क्रिकेटर अभिषेक सिंह तोमर ने अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। उसका चयन यूपी अंडर-19 टीम में हो गया है। इसके पूर्व वह अंडर-16 में भी यूपी की टीम के ट्रायल में शामिल हो चुका है। अब वह यूपी क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा मोहाली में आयोजित अंडर-19 मैच में खेलेगा। इस आयु वर्ग के वर्ल्ड कप ट्रायल में भी चयन की संभावना है। अभिषेक लेफ्ट आर्म स्पिन आर्थोडेस्क बॉलर है। अभिषेक के पिता किसान है। मूलरूप से मवई गांव के रहने वाले हैं। साधारण परिवार है। क्रिकेट एसोसिएशन फतेहपुर जोन के सचिव और यूपी सीए के निदेशक रियासत अली, बांदा डीसीए सचिव वासिफ जमां खां और जिला स्तरीय ट्रायल आयोजक अजय यादव ने अभिषेक के खेल की सराहना करते हुए शाबासी दी है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed