फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer leaders protested by begging

किसान नेताओं ने भीख मांगकर जताया विरोध

Wed, 28 Aug 2019 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Farmer leaders protested by begging
भीख मांगकर विरोध जताते बुंदेलखंड किसान यूनियन नेता। - फोटो : BANDA
बांदा। बदौसा थानाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार के आरोप में चलाए जा रहे बुंदेलखंड किसान यूनियन द्वारा आंदोलन की श्रृंखला में बुधवार को भीख मांगकर विरोध जताया गया। सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन और भीख में एकत्रित रुपये देकर डीआईजी और एसपी तक पहुंचाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल शर्मा के नेतृत्व में यूनियन नेताओं ने अशोक लाट में लगभग दो घंटे तक भीख मांगने का प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि रिश्वत न देने पर बदौसा थानाध्यक्ष निर्दो किसानों को फंसाने की धमकी देते हैं। जब तक कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को भीख में एकत्रित रुपये सौंपकर डीआईजी और एसपी तक भिजवाने की मांग की। ज्ञापन भी दिया। किसानों का शोषण रोकने की फरियाद की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण कुमार ने बताया कि 29 अगस्त (गुरुवार) से पांच लोग आमरण अनशन पर बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो आंदोलन उग्र होगा। प्रदर्शन और ज्ञापन में राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल मिश्रा, संगठन प्रभारी बालाजी, अखिलेश रावत, रामकिशुन शर्मा, रामकिशोर, रामू पाठक, ममता देवी, रणजीत सिंह, सुखलाल प्रजापति, मोतीलाल द्विवेदी, लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा, शैलेंद्र कुमार, बाबू मसुरी, धर्मपाल, जागेश्वर, लक्ष्मीकांत, किरन पाठक, अनूपा सिंह, प्रेमता देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed