{"_id":"62bf39ce07f01f03b3240fac","slug":"farmer-in-debt-committed-suicide-banda-news-knp705338146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मवेशी खा गए सब्जी की फसल तो किसान ने लगा ली फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मवेशी खा गए सब्जी की फसल तो किसान ने लगा ली फांसी
विज्ञापन
Farmer in debt committed suicide
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कर्ज में दबे किसान ने पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों का कहना है कि करीब एक बीघा में बोई सब्जी की फसल मवेशियों के चट कर जाने से दुखी थी।
कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव के भगना पुरवा में रामनारायण राजपूत (47) ने शुक्रवार को सुबह घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर दूसरे के खेत में पेड़ पर रस्सी से फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भतीजे ब्रजनंदन सिंह राजपूत ने बताया कि रामनारायण के नाम करीब ढाई बीघा जमीन है। एक बीघा में उन्होंने भिंडी, बैगन आदि हरी सब्जी बोई थी। 15 दिन पूर्व अन्ना मवेशी सब्जियां सफाचट कर गए। इससे रामनारायण परेशान थे।
पिछले वर्ष बेटी रामप्यारी की शादी में एक बैंक से 50 हजार और प्राइवेट लगभग डेढ़ लाख रुपये कर्ज ले रखा था। सब्जी उत्पादन से कर्ज की भरपाई करना चाह रहे थे। मवेशियों के फसल चट कर जाने से तनाव में रहते थे। उनके एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
इनसेट
राजस्व कर्मियों से जांच कराएंगे
सदर तहसीलदार पुष्कर का कहना है कि राजस्व कर्मियों को भेजकर जांच कराएंगे। नियमानुसार हर संभव मदद दिलाने का प्रयास करेंगे। उधर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार बताए गए हैं। घरवालों ने भी यही सूचना दी है।