फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer filling water in hand pump dies due to current

हैंडपंप में पानी भर रहे किसान की करंट से मौत

Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Farmer filling water in hand pump dies due to current
बांदा/तिंदवारी। बिसंडा थाना क्षेत्र के अमलोहरा गांव में सोमवार को दोपहर घर पर लगे हैंडपंप में पानी भरने के दौरान करंट से किसान की मौत हो गई। हैंडपंप में ही सबमर्सिबल पंप फिट था, जिसकी केबल कटी होने से करंट दौड़ रहा था। उधर, एक अन्य घटना में सर्प दंश से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

अमलोहरा गांव निवासी चन्ना का बेटा सुखदेव (40) सोमवार को दोपहर घर में लगे हैंडपंप से पानी भरने गया था। हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगा हुआ है, जिसकी केबल कटी होने से हैंडपंप में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में सुखदेव आ गया और चिपक गया। परिजनों ने उसे किसी तरह करंट से अलग किया और जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पत्नी माया ने बताया कि पति सुखदेव किसानी करता था। दो पुत्र और एक पुत्री है।
विज्ञापन

उधर, तिंदवारी थाना क्षेत्र के सैमरी गांव निवासी शिवकुमार का बेटा ललित कुमार (20) को रविवार की रात में सोते समय सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां कुछ देर बाद उसने दम तोड़ दिया। भाई रामनारायण ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का और अविवाहित था। तीन बीघा जमीन में खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। परदेस में मजदूरी करने भी जाता था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed