{"_id":"662ab4e630b8d662b30e9c34","slug":"farmer-dies-due-to-collision-with-school-vehicle-banda-news-c-212-1-sknp1006-109784-2024-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: स्कूली वाहन वाहन की टक्कर से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: स्कूली वाहन वाहन की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन
बांदा। खेत की ओर जा रहे वृद्ध किसान को पीछे से आए स्कूल वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणों ने वाहन को चालक समेत पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया है।
चिल्ला थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी राजाराम (55) गुरुवार को सुबह खेत जा रहे थे। तभी पीछे से आए खाली स्कूल वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके में ही उसकी मौत हो गई। हादसा होते देख ग्रामीणों ने स्कूली वाहन का पीछा कर उसे पकड़ लिया। चालक को पुलिस को सौंप दिया है।
भतीजे आरके निषाद ने बताया कि कस्बे के ही एक स्कूल का वाहन है। चालक ने बताया कि उसकी स्टीयरिंग फेल हो गई थी। राजाराम के 10 बीघा जमीन है। वह खेती किसानी करते थे। दो पुत्र व दो पुत्रियां हैं। घर में पत्नी कुसुमा है। चिल्ला थाना इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। चालक को वाहन समेत पकड़ लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।