फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farmer commits suicide after not being able to pay installment for tractor

Banda News: ट्रैक्टर की किस्त न जमा कर पाने पर किसान ने दी जान

Sat, 16 Mar 2024 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
Farmer commits suicide after not being able to pay installment for tractor
बबेरू (बांदा)। फसल की सिंचाईं कर लौटे किसान ने घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी। भाई का कहना है कि ट्रैक्टर की किस्त न जमा कर पाने से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठाया है।
विज्ञापन

मरका थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी संतोष कुमार (43) गुरुवार को सुबह अपने खेत में पानी लगाने गए थे। लौटकर घर आने पर आंगन में छप्पर की धन्नी से रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद पत्नी सीता खाना लेकर पहुंची तो फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन

भाई जयकरण ने बताया कि संतोष के दो बेटे और एक बेटी हैं। अक्तूबर 2023 में नया ट्रैक्टर खरीदा था। किस्त न जमा कर पाने के चलते परेशान रहते थे। प्रतिमाह 16053 रुपये की किस्त भरनी थी। इसी के चलते वह परेशान रहते थे। परेशानी में नशे में घर आया था और पत्नी से कहासुनी के बाद उसने फंदा लगा लिया। मरका थानाध्यक्ष नरेश कुमार प्रजापति ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed