{"_id":"651323b8c237fcf6c90bda24","slug":"farmer-beaten-and-robbed-for-protesting-against-cattle-grazing-banda-news-c-212-1-sknp1006-2902-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: मवेशी चराने का विरोध करने पर किसान को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: मवेशी चराने का विरोध करने पर किसान को पीटकर लूटा
Wed, 27 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 27 Sep 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
बांदा । ज्वार के खेत में जानवर चराने का विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने किसान को लात-घूंसों से पीटकर ऊंचे टीले से नीचे फेंक दिया। उसकी जेब से पांच हजार रुपये भी निकाल लिए। किसान की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मटौंध थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी किसान रामगोपाल 20 सितंबर की शाम अपने खेत में बोई ज्वार की फसल की रखवाली करने गया था। वहां दुरेड़ी नई बस्ती निवासी राजेंद्र कुंवर व उसके दो पुत्र हरिओम व श्रीराम उसके खेत में अपने मवेशी चरा रहे थे। यह देख किसान ने उन्हें मना किया। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने उसे लात-घूंसों से पीटकर ऊंचे टीले से नीचे फेंक दिया।
इस पर किसान के परिजनों ने उन्हें ललकारा तो वह किसान की जेब से पांच हजार रुपये छीनकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। किसान के बड़े भाई कल्लू यादव ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मटौंध थाना प्रभारी रामदिनेश तिवारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनको पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।