फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farm set on fire, farmer and nephew attacked when they protested

Banda News: खेत में लगाई आग, विरोध करने पर किसान-भतीजे पर हमला

Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farm set on fire, farmer and nephew attacked when they protested
पैलानी। पैलानी गांव में रामशरन के खेत में पांच बीघा की रखी गेहूं की फसल पर गांव के ही लोगों ने आग लगा दी। किसान ने विरोध किया तो किसान व उसके भतीजे अरविंद को हमलावरों ने फरसा डंडा से मारकर लहूलुहान कर दिया। किसान की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी रामशरन ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि गांव के शिवमंगल उर्फ लालू यादव, सुनील उर्फ ननकू, कुलदीप, मोहित ने मंगलवार की रात उसके खेत में हमलाकर खेत में रखी पांच बीघा की गेहूं की फसल में आग लगा दी। उसने विरोध किया तो उन्होंने उसे व उसके भतीजे अरविंद को लाठी-डंडों, फरसा व बंदूक की बट से मारकर घायल कर दिया। उसने रात में ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। थाना इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गेहूं की फसल में आग लगाने, चोट पहुंचाना, अपमानित करना व धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed