फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Farewell reception at the railway station Was expensive

स्टेशन पर अगवानी व विदाई पर महंगाई

Wed, 01 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Wed, 01 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
Farewell reception at the railway station Was expensive

बुधवार को नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही आम आदमी की जेब पर कुछ अतिरिक्त बोझ भी बढ़ेगा। मेहमानों की अगवानी या विदाई के लिए रेलवे स्टेशन जाने वालों को प्लेटफार्म टिकट के लिए अब पांच के स्थान पर 10 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। दूसरी तरफ खुशखबरी यह है कि कई सरकारी सेवाओं में टैक्स की राहत मिलेगी। प्रसूताओं को अब सरकारी अस्पतालों में खून हासिल करने के लिए सर्विस टैक्स नहीं लगेगा।

विज्ञापन


पहली अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष 2015-16 शुरू हो जाएगा। रेलवे ने इस नए वर्ष में उपभोक्ताओं पर पांच रुपये का अतिरिक्त भार डाला है। मात्र दो घंटे के लिए प्लेटफार्म में रहने की अनुमति देने वाला प्लेटफार्म टिकट 10 रुपये का मिलेगा।
विज्ञापन


स्टेशन प्रबंधक एससी पटेल ने बताया कि यहां रोजाना लगभग 150 प्लेटफार्म टिकट बिकते हैं। सोमवार और बुधवार को तुलसी व बेतवा ट्रेनों के दिन होने से इनकी बिक्री दोगुनी हो जाती है। नए वर्ष में रेलवे ने जहां माल भाड़े में 10 फीसदी की वृद्धि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं आरक्षण में यात्रियों को सहूलियत दी है। अब यात्री 60 दिन के बजाए 120 दिन (4 माह) पूर्व अपना आरक्षण करा सकेंगे। इसके लिए कोई अतिरिक्त चार्ज नहीं लगेगा। नए वित्तीय वर्ष में सरकारी अस्पतालों में भर्ती प्रसूताओं को ब्लड बैंक से खून मुफ्त मिलेगा।


अब तक 400 रुपये सर्विस टैक्स के नाम पर लिए जाते रहे हैं। अब यह टैक्स नहीं लगेगा। लेकिन खून के बदले खून देने की व्यवस्था लागू रहेगी। पेट्रोल-डीजल के दामों में कुछ कमी हो सकती है। हालांकि मंगलवार को शाम तक इसी सूचना नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed