फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Fajun won the singles match

बनारस के फैजुन ने जीता एकल मैच

Mon, 09 Feb 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Mon, 09 Feb 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Fajun won the singles match

बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल मुकाबला फुजैन (बनारस) ने जीता। युगल का खिताब अमन व पंकज की जोड़ी को मिला। विजेता और उप विजेता टीमों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को हुए चैंपियनशिप फाइनल में एकल मैच में फुजैन (बनारस) ने कड़ी टक्कर में अमन (इलाहाबाद) को 21-19, 20-22 व 21-18 से हराया।
विज्ञापन


युगल मुकाबले में अमन व पंकज पांडेय (इलाहाबाद) ने फुजैन व राजवीर (बनारस) की जोड़ी को 21-19, 17-21 व 24-22 से पराजित किया। समारोह में सांसद भैंरो प्रसाद मिश्र ने विजेता और उप विजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ खिलाड़ी सीरजध्वज सिंह ने बैडमिंटन के शौकीन बच्चों की ट्रेनिंग के लिए बाहर से कोच बुलाने का आश्वासन दिया। डीसीए सचिव वासिफ जमां खां ने कहा कि यहां बच्चों में खेल प्रतिभा की कमी नहीं है। टूर्नामेंट आयोजक कमेटी संयोजक अरुण अवस्थी ने आभार जताया।


इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ला, राकेश तिवारी, अशोक त्रिपाठी जीतू,  दिलीप सिन्हा, अनिल अग्रवाल, कैलाश मेहरा, मनोज जैन, जयराम सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अशफाक अहमद, विनय कुमार, शशि रुपौलिहा, आलोक सिंह, प्रदीप वर्मा, अजयंत कुशवाहा, विपुल अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रोहित जैन, अनवर अली, काजी जमीर आदि मौजूद रहे। संचालन रामेंद्र शर्मा ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed