{"_id":"5df5281c8ebc3e87ba6440c3","slug":"fair-and-bhandara-from-today-in-simounidham-banda-news-knp5322204185","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमौनीधाम में आज से मेला और भंडारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमौनीधाम में आज से मेला और भंडारा
विज्ञापन
Fair and Bhandara from today in Simounidham
- फोटो : BANDA
बबेरू। सिमौनीधाम का तीन दिवसीय विशाल मेला और भंडारा रविवार (15 दिसंबर) से शुरू होगा। इसकी तैयारियां पूरी हो गई हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कई मंत्री आ रहे हैं। मेले और आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के लिए शनिवार को अपर पुलिस अधीक्षक और एडीएम ने यहां ड्यूटी पर लगाए गए पुलिस कर्मियों के साथ मेला स्थल पर ही ब्रीफिंग की। उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
मेले में दूर-दूर से आने वाले अवधूत महाराज के भक्तों ने व्यवस्थाएं संभाल ली हैं। लंगर का प्रसाद (मालपुआ) आदि बनाने के लिए आगरा व दिल्ली के कारीगर यहां पहुंच गए हैं। एक दर्जन भट्ठयिों में प्रसाद बनाने का काम शुरू हो गया है। प्रसाद वितरण के लिए पांच काउंटर खोले गए हैं। जल संस्थान व विद्युत विभाग ने जगह-जगह पीने के पानी व रोशनी की व्यवस्था की है। भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के हथकरघा विभाग के स्टाल व अन्य दुकानें सज गई हैं।
उधर, डीएम के निर्देश पर बांदा के विभिन्न विभागों के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं। मेले में झूला, सर्कस, सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रम भी होंगे। सफाई के लिए तिंदवारी, बिसंडा, बबेरू ब्लाक के सफाई कर्मी लगाए गए हैं। मेला परिसर में स्थित मधुबन में साधू-संतों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन
अच्छे कर्मों से ही दुखों का हरण : अवधूत
बबेरू। मेला व भंडारा के पूर्व संध्या पर शनिवार को स्वामी अवधूत महाराज ने श्रमदानियों को संदेश दिया कि व्यक्ति के अच्छे कर्मों से ही दुखों का हरण होता है। यह खजाना सब के पास है। इसके बेहतर उपयोग से परिणाम शुभ आते हैं। उन्होंने कहा कि धर्मानुसार काम करने से अच्छा फल मिलता है। मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने धर्मानुसार काम किया और जगत में पूजे गए। रावण ने धर्म के विपरीत काम किया तो ताकत व शक्ति के बाद भी नाश हुआ।

Fair and Bhandara from today in Simounidham- फोटो : BANDA