{"_id":"6276b31484c50449821e37ad","slug":"eyes-on-eight-page-investigation-report-banda-news-knp69548339","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ पेज की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ पेज की जांच रिपोर्ट पर टिकी निगाहें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। हमीरपुर में जिला महिला अस्पताल के लेबर रूम में बेपर्दा महिलाओं का वीडियो वायरल होने के मामले में आठ पेज की रिपोर्ट महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को भेज दी गई है। सूत्र बता रहे हैं कि अपर निदेशक की इस रिपोर्ट पर सीएमएस और वीडियो वायरल करने वाले पर कार्रवाई तय है।
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि सीएमएस डॉ. फौजिया अंजुम नोमानी मुख्यालय में निवास नहीं करती हैं। उच्च अधिकारियों की अनुमति बगैर छुट्टी पर चली जाती हैं। विवाद के दिन भी वह अस्पताल में नहीं थीं। डॉ. अंशू मिश्रा ने उन्हें घटना की जानकारी दी थी।
रिपोर्ट में कहा गया है कि इस पूरी घटना की जवाबदेही सीएमएस की है। हालांकि अपर निदेशक अपनी जांच रिपोर्ट के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं और न ही इन तथ्यों की पुष्टि ही कर रहे हैं। चर्चा है कि अपर निदेशक की जांच रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही महानिदेशक स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों के आपसी झगड़े की वजह से बनाए गए वीडियो में लेबर रूम में मौजूद गर्भवती महिलाओं को भी कैमरे में कैद कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया था। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। मंडल के अपर निदेशक डॉ. नरेश सिंह तोमर ने महिला अस्पताल पहुंचकर जांच की थी। उन्होंने सभी डॉक्टरों व छह कर्मियों के बयान दर्ज किए थे।