फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Extortion demanded from the mine operator, threat to kill him

Banda News: खदान संचालक से रंगदारी मांगी, जान से मारने की धमकी

Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Thu, 05 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Extortion demanded from the mine operator, threat to kill him
बांदा। खदान संचालक ने रंगदारी मांगने के मामले में एक आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

हमीरपुर के कलौलीतीर गांव निवासी ऋषिकांत तिवारी ने मरका थाने में दी तहरीर में बताया कि निओ क्रेशर माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के नाम से चरका खंड संख्या नौ आवंटित है। कंपनी की ओर से वर्तमान में वह खंड का संचालन कर रहे हैं। संचालक ऋषिकांत तिवारी ने माह नवंबर 2025 से रास्ते का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। रास्ते में जितनी भी निजी भूमि हैं उनका कंपनी ने सबका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट कराया है।

सरकारी रास्ते चकरोड से निकलने पर चरका गांव के विकास सिंह व साथ में कुछ अराजकतत्व उससे रास्ता बनाने का रुपये की मांग करते हैं। गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देते हैं। पहली फरवरी को विकास सिंह ने उनके मोबाइल फोन पर खंड चालू होने के संबंध में बात की। रास्ते को लेकर गाली-गलौज करने लगा और रुपये भी मांगे। संचालक की तहरीर पर मरका थाने में आरोपी विकास सिंह के खिलाफ रंगदारी मांगने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed