फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Expulsion of 11 BJP leaders canceled

भाजपा के 11 नेताओं का निस्कासन रद

Wed, 29 Dec 2021 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Expulsion of 11 BJP leaders canceled
Expulsion of 11 BJP leaders canceled - फोटो : BANDA
बांदा। पंचायत चुनाव में पार्टी विरोधी कामों के आरोप में निष्कासित किए गए 11 भाजपा नेताओं की बहाली हो गई है। उन्हें पुन: भाजपा में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि पंचायत चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने या प्रचार करने पर इन भाजपा नेताओं के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई कर निष्कासित कर दिया था। इन कार्यकर्ताओं ने अब तक अन्य किसी राजनीतिक दल की सदस्यता ली है। न ही पार्टी के विरुद्ध कोई दुष्प्रचार किया है। अत: इन कार्यकर्ताओं का निष्कासन निरस्त कर भाजपा में पुन: शामिल किया गया है।

बहाल हुए भाजपा नेताओं में संतोष त्रिपाठी, मीना भारती, रामहित पटेल, संतोष मिश्रा, हरिओम त्रिपाठी, हरिशंकर दुबे, विजय उपाध्याय, अवधेश नारायण तिवारी, अंबिका त्रिपाठी, कमल स्वरूप अवस्थी बड़कू और बाबूराम निषाद शामिल हैं। पार्टी में बहाली पर जिलाध्यक्ष ने इन सभी नेताओं को गुलदस्ते देकर स्वागत किया। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा व कल्लू राजपूत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed