{"_id":"eefd0eb9157aa29ffa7ff08e7f9db94f","slug":"even-after-47-days-had-hallo-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"47 दिन बाद भी नहीं हुई बोहनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
47 दिन बाद भी नहीं हुई बोहनी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Mon, 16 Nov 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। धान खरीद शुरू हुए 47 दिन बीत चुके हैं। किसी
विज्ञापन
भी क्रय केंद्र पर खरीद की शुरुआत नहीं हो सकी। ऐसे हालात में चित्रकूटधाम
मंडल में 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य पूरा होने में आशंका के
बादल मंडरा रहे हैं।
शासन के आदेश पर मंडल में 232 धान खरीद केंद्र खोले गए हैं। इनमें विपणन शाखा के सात, पीसीएफ के पांच, यूपीएसएस के चार, एनसीसीएफ के छह और भारतीय खाद्य निगम का एक और बांदा में विपणन शाखा के पांच तथा पीसीएफ के पांच धान क्रय केंद्र शामिल हैं।
एक अक्तूबर से कांटा-बांट, पंखा, बोरे व दो-दो लाख रुपये उपलब्ध कराकर कर्मचारियों को तैनात कर दिया गया है। शासन ने मंडल में 22 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया है।
पिछले वर्ष भी यही लक्ष्य था, पर फसल खराब होने से 10 हजार एमटी के ऊपर धान की खरीद नहीं हो सकी थी। इस साल खरीद शुरू हुए 47 दिन बीत चुके हैं, अभी तक केंद्रों में खरीद का खाता नहीं खुला।
केंद्र कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस हफ्ते खरीद शुरू हो जाएगी। केंद्रों पर सन्नाटे की वजह अभी धान की फसल तैयार न होना बताई जा रही है। विपणन शाखा प्रभारी रीतेश सिंह ने बताया कि तैयारी पूरी है।
चित्रकूटधाम मंडल में पिछेती फसल होने की वजह से नवंबर के आखिरी सप्ताह से धान केंद्रों पर धान आता है, लेकिन हमने सभी केंद्रों पर खरीद की तैयारियां पूरी कर ली हैं।
किसानों को धान बेचने में किसी तरह दिक्कतें नहीं होंगी। शिकायत के लिए केंद्रों पर टोल फ्री नंबर लिखे गए हैं।
-अशोक कुमार, संभागीय खाद नियंत्रक, चित्रकूटधाम मंडल