फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   etaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti

जयंती पर नेताजी सुभाषचंद्र बोस को किया याद

Thu, 23 Jan 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etaji Subhash Chandra Bose remembered on Jayanti
सुभाषचंद्र बोस के चित्र पर फूल चढ़ाते हिंदू महासभा। - फोटो : BANDA
बांदा। ‘तुम मुझे खून, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ के नारे के पुरोधा और आजाद हिंद सेना के अगुवा नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जगह-जगह आयोजन हुए। उनके चित्र पर फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष राजेश दीक्षित सहित शहर अध्यक्ष पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, महिला अध्यक्ष सीमा खान ने चित्र पर फूल चढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजबहादुर गुप्ता, संतोष द्विवेदी, अशोक वर्धन, अशरफ उल्ला, ज्ञानी प्रसाद, डा.केपी सेन, शिवबली सिंह, हरिश्चंद्र वाजपेयी, रफत खां गोगा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामकृष्ण वाजपेयी ने दीप प्रज्जवलित कर शुरूआत की। सुंदरम अवस्थी ने सुभाषचंद्र के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके पूर्व छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी का आयोजन किया। श्यामकिशोर दीक्षित, ज्ञानदीप सिंह, अमरनाथ मिश्र, कमलेश सिंह आदि शामिल रहे। राजीव गांधी डीएवी महाविद्यालय में प्रधानाचार्य डा.रामभरत सिंह तोमर ने चित्र पर फूल चढ़ाकर और दीप जलाकर संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, विश्व हिंदू महासंघ और हिंदू युवा वाहिनी मातृ शक्ति ने अशोक लाट में नेताजी के चित्र पर फूल चढ़ाए। बैठक में कहा कि नागरिकता कानून के समर्थन में बाइक रैली निकाली जाएगी। मंडल प्रभारी राजेश शुक्ला, जिलाध्यक्ष राजेश गिरि ने सुभाषचंद्र बोस का चित्र नोटों में छापने की मांग की। रमाकांत, सुशांत पंसारे, रवि तिवारी, छोटू सोनी, अमर सिंह, मनोज सिंह, शंकर द्विवेदी, संतशरण अवस्थी आदि शामिल रहे।

अतर्रा के शांतिधाम स्कूल, सरस्वती ज्ञान मंदिर, विवेकानंद विद्या मंदिर, रैपाल सिंह इंगलिश मीडियम स्कूल, बचपन प्ले स्कूल, लवली किड्स, नटखट बचपन प्ले, अतर्रा पीजी कालेज, ब्रम्ह विज्ञान इंटर कालेज, इंजीनियरिंग कालेज, आयुर्वेदिक कालेज, एचआईसी आदि में भी सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed