फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Equipment having children face bloom

उपकरण पाकर खिले बच्चों के चेहरे

Fri, 29 Jan 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 29 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
Equipment having children face bloom

बांदा। समेकित शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान के तहत

विज्ञापन
शुक्रवार को यहां यूईआरसी परिसर में आयोजित शिविर में 40 विकलांग बच्चों को व्हील चेयर, ट्राई साइकिल, बैसाखी, कैलीपर, रोलेटर और ब्रेल किट बांटी गईं। इनमें 22 बालक और 18 बालिकाएं शामिल हैं।

डीएम सुरेश कुमार ने विकलांग बच्चों को दुलारा और उन्हें माला पहनाकर उपकरण सौंपे। कहा कि विशिष्ट जरूरत वाले इन बच्चों की प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती। इन्हें मौका और संसाधन मिले तो अन्य सामान्य बच्चों से भी आगे निकल सकते हैं।

अभिभावकों से कहा कि इन बच्चों की शिक्षा पर पूरा ध्यान दें। एलिम्को कंपनी के विशेषज्ञ अजय कुमार ने बच्चों और उनके अभिभावकों को उपकरण के इस्तेमाल के तरीके बताए।

बीएसए ओपी त्रिपाठी ने बताया कि अक्तूबर में मेजरमेंट कैंप लगाकर इन बच्चों को चिह्नित किया गया था। समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक अरविंद अस्थाना ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत विकलांग बच्चों को यह सुविधा दी जा रही है।

इसमें कुल व्यय का 40 फीसदी सर्व शिक्षा अभियान से और 60 फीसदी एलिम्को कंपनी कानपुर वहन करती है। जिला समन्वयक शरद कुमार ने सभी का आभार जताया।

संचालन सह समन्वयक नरेंद्र सोनी ने किया। इसके पूर्व बच्चों ने स्वागत गीत पेश किए। बीएसए ने डीएम को गुलदस्ता सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed