{"_id":"588ce8c14f1c1bbb7ecf7f21","slug":"enrollment-in-the-district-from-four-seats-yesterday","type":"story","status":"publish","title_hn":" चार सीटों के लिए तहसील में नामांकन कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार सीटों के लिए तहसील में नामांकन कल से
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 29 Jan 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
बैरियर स्थल का निरीक्षण करते पुलिस क्षेत्राधिकारी डा.राजेश कुमार मिश्र व अन्य अधिकारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की सभी चार विधान सभा सीटों पर सोमवार से नामांकन कराने के लिए तहसील परिसर पूरी तरह से तैयार है। नामांकन पत्र सदर तहसील से लिए और जमा किए जा सकेंगे। नामांकन स्थल पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
विज्ञापन
नामांकन प्रक्रिया के कारण तहसील का कामकाज ठप रहेगा। जिन लोगों की राजस्व न्यायालयों में तारीख या सरकारी काम हैं, वह नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही अपना काम करा सकेंगे। नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोगों को ही नामांकन कक्ष तक प्रवेश की इजाजत दी गई है। नामांकन सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक होंगे।
विज्ञापन
प्रत्याशी को नामांकन के साथ खुद व पत्नी और बच्चों के नाम चल अचल संपत्ति का ब्योरा। सरकारी विभागों से अदेयता प्रमाण पत्र या फिर इस बारे में शपथ पत्र। अपराधिक तथा अन्य मामलों में भी अलग से शपथ पत्र देना होगा। मतदाता सूची की प्रमाणित प्रति, सीबीएस बैंक में खोले गए खाते की फोटो कापी। पेन नंबर व आधार नंबर की फोटो कापी। सुरक्षित सीट से पर्चा दाखिल करने के लिए जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। नामांकन पत्र के साथ 2.5 बाई 2 सेमी टिकट साइज की चार फोटो प्रत्याशी द्वारा देना होगा। यह फोटो सफेद या हल्के बैकग्राउंड में होनी चाहिए।
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी सदर प्रहलाद सिंह ने कहा कि प्रत्याशी को 26 बिंदुओं पर अपना ब्योरा पेश करना होगा। इनमें से एक कालम भी खाली रहा तो 24 घंटे के अंदर स्थिति स्पष्ट करने को नोटिस जारी होगा। समय से स्थिति साफ नहीं की तो परचा खारिज हो जाएगा।