{"_id":"615205508ebc3e0997371516","slug":"encroachment-should-be-removed-from-the-immersion-procession-route-banda-news-knp6548470123","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन जुलूस मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन जुलूस मार्ग से अतिक्रमण हटवाया जाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। नवरात्र महोत्सव पर व्यवस्थाएं और विसर्जन जुलूस मार्ग को गड्ढामुक्त करने, बिजली कटौती से मुक्ति समेत कई मांगों को लेकर केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति पदाधिकारियों ने डीएम से मुलाकात कर 12 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
कहा कि बुंदेलखंड का ऐतिहासिक नवरात्र महोत्सव सात अक्तूबर से शुरू होगा। देवी प्रतिमाओं का विसर्जन 16 अक्तूबर को किया जाएगा। बाबूलाल चौराहा से बलखंडी नाका तक अतिक्रमण हटवाने की मांग की।
सोमवार को डीएम अनुराग पटेल से मिले समिति पदाधिकारियों ने कहा कि नौ दिवसीय महोत्सव से पहले अव्यवस्थाओं को दूर कर लिया जाए, ताकि देवी भक्तों को समस्याओं से न जूझना पड़े। देवी मंदिरों और पंडालों के आसपास सफाई और सुरक्षा व्यवस्था व सीसीटीवी कैमरे लगवाने आदि का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
महिला पुलिस कर्मी और पुलिस सचल दल तैनात करने, बिजली कटौती रोकने व तारों को ऊंचा करने, शहर में आवारा मवेशियों और सुअरों का विचरण रोकने, सुबह 4 से 10 बजे तक और शाम 6 से रात 12 बजे तक शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश न होने देने।
विसर्जन जुलूस मार्ग से अतिक्रमण हटवाने व स्वास्थ्य कैंप लगवाने, केन नदी घाट दुरुस्त कराने, हाइड्रा मशीन से विसर्जन की व्यवस्था आदि मांगें शामिल रहीं। इस मौके पर प्रमुख संरक्षक पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, संरक्षक व पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, अध्यक्ष अमित सेठ भोलू, विवेक सिंह कछवाह, सचिन चौरसिया, महेंद्र चौहान, प्रेम गुप्ता, संजय निगम अकेला आदि मौजूद रहे।