{"_id":"5cf4136ebdec22077e09caca","slug":"embarrassment-over-the-water-crisis-taking-empty-utensils","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाली बर्तन लेकर पानी संकट पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाली बर्तन लेकर पानी संकट पर जताई नाराजगी
Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
ASIF ASIF
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Published by: ASIF ASIF
Updated Sun, 02 Jun 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
हैंडपंप से पानी भरते बिजलीखेड़ा मोहल्ले के बाशिंदे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीषण गर्मी में पानी संकट खत्म नहीं हो रहा। शहर के बिजलीखेड़ा में तीन दिनों से जलापूर्ति ठप होने पर लोगों ने खाली बर्तन लेकर नाराजगी जताई। डीएम और जल संस्थान से शीघ्र जलापूर्ति का अनुरोध किया। ज्ञान सिंह वर्मा, राजकुमार श्रीवास, प्रवीण कुमार वर्मा, शिवम, श्रीकांत साहू, रानी देवी, आशा देवी, पूजा, अशोक, उत्तम सिंह, शशिकांत, रामलखन, दीपेन सिंह आदि ने कहा कि जल संस्थान दफ्तर में शिकायत की, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। नलों में पानी न आने पर दूरदराज लगे हैंडपंपों से पानी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि 24 घंटे में जलापूर्ति दुरुस्त नहीं हुई तो जल संस्थान में प्रदर्शन किया जाएगा। उधर, आए दिन फाल्ट के नाम पर बिजली गुल हो रही है। रविवार को दोपहर बलखंडी नाका, पद्माकर चौराहा, छोटी बाजार सहित आधा दर्जन मोहल्लों की बिजली बंद रही। सब स्टेशन, पीलीकोठी के अभियंताओं का कहना था कि केबिल बदली जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन