{"_id":"7abafc486dc3db46851fee06a434beb1","slug":"elevated-rate-babe-nanak-da-babe-nanak-da-love-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊंचा दर बाबे नानक दा, प्यार दर बाबे नानक दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊंचा दर बाबे नानक दा, प्यार दर बाबे नानक दा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 25 Nov 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। ऊंचा दर बाबे नानक दा, प्यार दर बाबे नानक दा।
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर सिख समुदाय ने गुरुद्वारे में इन्हीं शबद कीर्तन के
साथ गुरु नानक देव जयंती मनाई।
श्री गुरुनानक सेवा समिति ने स्टेशन रोड स्थित गुरुद्वारा में बुधवार को गुरुनानक जयंती पर विविध आयोजन किए। सुबह सांस्कृतिक कार्यक्रम में चांचर नृत्य व भजन प्रस्तुत किए गए।
अमरलाल ने धन गुरु नानक सारा जग तारियां और मानिकचंद्र ने ऊंचा दर बाबे नानकदा, प्यारा दर बाबे नानक दा भजन प्रस्तुत किया।
सुनील कुमार (लाला) के नेतृत्व में लांचर नृत्य हुआ। इसके पूर्व समिति अध्यक्ष श्यामलाल जेठानी ने गुरु नानक देव चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
गुरु ग्रंथ साहिब पर भोग डाला गया। मुखिया श्यामलाल जेठानी व अन्य श्रद्धालुओं ने रुमाला चढ़ाया। महामंगल आरती की गई।
इसमें नारायणदास भागवानी, मोहनलाल मूलचंद्र नानी, गिरधरलाल जेठानी, जीयंदराय सेवलानी, अमृतलाल आहूजा, लालाधर बुलानी, मोती पुरुषवानी, नोतनदास, लालचंद्र दौलत, रामविजय कुकरेजा ने आरती कर गुरु नानक देव से देश के सुख-समृद्धि से कामना की।
मुख्य ग्रंथी अमरलाल ने विशेष अरदास की। समिति महामंत्री महेश कुमार भागवानी ने गरीब व असहायों को वस्त्र दान किए। दोपहर से शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चला। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।