फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electronic weights will be in quota shops from new year

बांदाः नए साल से कोटे की दुकानों में होगी इलेक्ट्रानिक तौल

Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Electronic weights will be in quota shops from new year
बांदा। राशन की सरकारी दुकानों की तौल प्रक्रिया नए वर्ष में हाइटेक होगी। यहां इलेक्ट्रानिक कांटे (तराजू) लगाए जाएंगे। मौजूदा परंपरागत तराजू और बांट से चल रही तौल प्रक्रिया में मिल रही घटतौली की शिकायतों को शासन ने गंभीरता से लेते हुए यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

प्रदेश के खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान ने जिलाधिकारियों को जारी किए निर्देश में कहा है कि राशन की दुकानों में आम तराजू व बांट से अनाज की तौल की जा रही है। उपभोक्ताओं की शिकायत है कि राशन तौल में कम निकलता है। जिसे शासन ने गंभीरता से लिया है।
विज्ञापन

रसद आयुक्त ने कहा है कि अगले माह यानी जनवरी से शहरी व ग्रामीण राशन की दुकानों में अनाज की तौल इलेक्ट्रिक कांटों से की जाएगी। रसद आयुक्त ने 30 दिसंबर तक निर्धारित प्रारूप पर यह रिपोर्ट तलब की है कि सभी दुकानों में इलेक्ट्रानिक तराजू लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी में शत-प्रतिशत इलेक्ट्रिक कांटे लगाना सुनिश्चित करने को कहा है। निर्देश दिया है कि निरीक्षण के दौरान जिस दुकान में बिना इलेक्ट्रिक कांटे के अनाज तौलते हुए पाया जाए उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।

निर्देशों में कहा गया है कि कांटे/तराजू की खरीद कोटेदार खुद करेगा। इसके लिए शासन से कोई धनराशि नहीं दी जाएगी। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार का दावा है कि जनपद में 60 फीसदी राशन की दुकानों में इलेक्ट्रिक कांटों से अनाज की तौल की जाती है। जल्द अवशेष राशन दुकानों में इलेक्ट्रिानिक कांटे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed