{"_id":"5e21fd498ebc3e4aea2d21b7","slug":"electricity-workers-organizations-raging-over-the-murder-of-je-in-mathura-banda-news-knp5390571167","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में जेई की हत्या पर भड़के बिजली कर्मी संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में जेई की हत्या पर भड़के बिजली कर्मी संगठन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपते बिजली विभाग के जेई।
- फोटो : BANDA
बांदा। मथुरा में अवर अभियंता प्रदीप कुमार की गोली मारकर हत्या की घटना से राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन और उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने कड़ा विरोध जताते हुए मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है।
शुक्रवार को जूनियर इंजीनियर संगठन के जनपद सचिव कांता प्रसाद द्वारा अवर अभियंताओं के साथ अधीक्षण अभियंता को दिए गए तीन सूत्री ज्ञापन में मथुरा की घटना की कड़ी निंदा की। कहा कि अवर अभियंताओं में भय का माहौल है। पावर कार्पोरेशन प्रबंधन उन्हें औजारों की तरह इस्तेमाल कर रहा है। सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं है। अभियंताओं के विरुद्ध छेड़छाड़ और बलात्कार के मुकदमें लिखाए जा रहे हैं।
संगठन ने मांग की कि प्रदीप कुमार के हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी 48 घंटे में की जाए। विभाग के अभियंता और कर्मियों के लिए सुरक्षा अधिनियम बनाने और छापों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा बल उपलब्ध कराने की भी मांग की। ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा गया है।
विज्ञापन
उधर, बिजली कर्मचारी संघ के दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने मथुरा की घटना पर दुख के साथ ही विरोध जताया। कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम न होने और अवर अभियंता के हत्यारों को गिरफ्तार न होने तक संगठन हड़ताल करेगा। अतिरिक्त जोनल मंत्री आनंद पाल ने कहा कि रेलवे की तरह विद्युत कर्मचारी सुरक्षा अधिनियम भी बनाया जाए। संविदा कर्मचारियों का चार माह से बकाया वेतन और कुशल संविदा श्रमिकों की बहाली आदि की मांगें भी की गईं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी कमाल अहमद ने दी।
प्राइवेट एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलिंडर न होने और मानक पूरे न करने की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इन पर कार्रवाई की मुख्य जिम्मेदारी परिवहन विभाग की है। सरकारी एंबुलेंस में खामियां दूर करने का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का है। -डा. संतोष कुमार, सीएमओ, बांदा।