फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Electricity, water issues raged

बिजली, पानी की समस्या खत्म कराएं

Fri, 11 Sep 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Fri, 11 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Electricity, water issues raged

अगले माह शुरू हो रहे नवरात्र से पहले बिजली, पानी, सुरक्षा, सफाई आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त कराने के लिए केंद्रीय पूजा महोत्सव समिति ने डीएम को ज्ञापन दिया है। कहा कि प्रशासन ने इस महापर्व की अनदेखी की तो असंतोष का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन


शुक्रवार को समिति पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में डीएम को बताया कि 13 अक्तूबर से नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसे महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। लगभग 200 देवी प्रतिमाएं स्थापित होती हैं। बड़ी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। मांग की कि शहर में तड़के चार बजे और शाम के सफाई हो।
विज्ञापन


सुअरों के छुट्टा घूमने पर प्रतिबंध लगे। पानी की आपूर्ति तड़के तीन बजे व शाम 6 बजे हो। मंदिरों में सीसी कैमरे और पर्याप्त पुलिस के बंदोबस्त रहें। महिला पुलिस कर्मी सादी ड्रेस में हों। बालू लेकर शहर से गुजरने वाले खच्चरों पर इस अवधि में रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारी वाहनों का भी नगर में प्रवेश रोका जाए। 22 अक्तूबर को मूर्ति विसर्जन के दिन रास्ते में सीसी कैमरे लगें और दो दिन शराब बिक्री बंद रहे। रास्तों से अतिक्रम हटाया जाए। नदी किनारे स्टीमर, खोताखोर और बिजली व्यवस्था हो। समिति ने चेताया कि पिछले वर्ष व्यवस्थाएं ठीक नहीं थी।


ज्ञापन देने वालों में समिति संरक्षक पूर्व विधायक राज कुमार शिवहरे, अध्यक्ष सत्तीदीन शिवहरे, महासचिव अमित सेठ भोलू, व्यापारी नेता संतोष गुप्त, संजय निगम अकेला, नईम नेता, सत्य प्रकाश, विजय निगम, गोपाल चंद्र अवस्थी, रामसेवक गोस्वामी, निशांत खैरा, प्रकाश साहू, कमलेश गुप्त, घनश्याम सिंह, अभिषेक पांडेय, अशोक गुप्त, अनुराग गुप्त, अमित गुप्ता, भोला साहू, पंकज रैकवार इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed