{"_id":"5d7693f18ebc3e015f566070","slug":"electrical-contractor-will-stop-work-after-tomorrow-banda-news-knp5126066113","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ठेकेदार कल के बाद ठप कर देंगे काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ठेकेदार कल के बाद ठप कर देंगे काम
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देते ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन सदस्य।
- फोटो : BANDA
बांदा। पावर कार्पोरेशन (बिजली विभाग) ठेकेदारों द्वारा अपनाए गए तेवरों से आने वाले दिनों में चित्रकूटधाम मंडल में बिजली आपूर्ति व्यवस्था गड़बड़ा सकती है। ठेकेदारों के संगठन ने अधीक्षण अभियंता के माध्यम से मुख्य अभियंता को ज्ञापन देकर दो दिन में उनकी समस्याओं का निदान न किए जाने पर दैवी आपदा संबंधी सभी काम और कनेक्शन ठप कर देने की चेतावनी दी है।
सोमवार को ईडीसी कांट्रेक्टर यूनियन ने मुख्य अभियंता (वितरण) से मिलकर उन्हें तीन सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया है कि ठेकेदारों द्वारा कराए गए विद्युत विच्छेदन कार्यों का अब तक अनुबंध नहीं उपलब्ध कराया गया है। यह शीघ्र कराया जाए। हर माह भुगतान और डीआर से भुगतान की बाध्यता खत्म कर अन्य मद से किए जाने की मांग की। पूरे हो चुके कामों का अनुबंध और भुगतान भी मांगा।
ज्ञापन में कहा कि 11 सितंबर तक उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो सभी ठेकेदार विद्युत विच्छेदन और दैवी आपदा संबंधी सभी कार्य बंद कर देंगे। ज्ञापन देने वालों में यूनियन अध्यक्ष प्रदीप शिवहरे, महामंत्री सचिन मिश्रा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार सहित शैलेश सिंह, डॉ. निर्भय सिंह, गुरुराज सिंह, अनूप मिश्रा, मुबीन खां, प्रभात चतुर्वेदी, मानवेंद्र सिंह, राजनारायण गुप्ता, वकार, राकेश कुमार भी शामिल रहे।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों की बैठक 13 को
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार एसोसिएशन बांदा यूनिट की आम सभा की बैठक 13 सितंबर को दोपहर 12 बजे संघ भवन परिसर (पीडब्ल्यूडी) में होगी। यह निर्णय सोमवार को एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक में लिया गया। अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह ने बताया कि पुरानी कार्यकारिणी का समय पूरा हो गया है। नई कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाना है।