{"_id":"3615057c13e5f7cfd0f5ebb1f6458ccc","slug":"electric-pole-in-the-street-preparing-to-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली का खंभा सड़क में लगाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली का खंभा सड़क में लगाने की तैयारी
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Fri, 29 Jan 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। शहर के व्यस्त और महत्वपूर्ण इलाके में अवैध
विज्ञापन
निर्माण से सरकारी सड़क संकरी किए जाने और बिजली के सार्वजनिक खंभे को
हटाने की शिकायत मंडलायुक्त और डीएम से की गई है।
मामला सिविल लाइन रोडवेज बस अड्डे के पास नेशनल हाइवे से जुड़े मार्ग का है। यहां डॉ. नरेंद्र गुप्ता के आवास के पास से सरकारी सीसी सड़क है। इसी गली से रात-दिन लोगों का आवागमन होता है।
गली के अंदर तमाम मकान हैं। सीसी गली में सार्वजनिक बिजली के लिए नगर पालिका ने बिजली के खंभे लगवा रखे हैं। यहां स्थित प्लाट खरीदकर निर्माण कराया जा रहा है।
गली के किनारे लगे बिजली के दो खंभों को उखाड़कर आगे बढ़ाकर सड़क पर लगवाया जा रहा है। खंभा हटाए जाने से खाली हुए स्थान पर मकान का निर्माण कराने की तैयारी है।
खंभे आगे बढ़ा दिए जाने से सड़क संकरी हो जाएगी और पड़ोसियों तथा राहगीरों को असुविधा होगी। इस मोहल्ले के गुलाम मोहम्मद आदि नागरिकों ने प्रशासन के अधिकारियों से अतिक्रमण और अवैध निर्माण रोकने की मांग की।