फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   electric

कर्मियों ने जांच की मांग के लिए दिया धरना

Tue, 12 Jan 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
electric
बांदा। पीली कोठी पावर हाउस में मंगलवार को उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ की बांदा यूनिट ने धरना देकर ईपीएफ घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की। दक्षिणांचल महामंत्री अनिल यादव ने कहा कि संविदा कर्मचारियों को तेलंगाना सरकार की तरह यूपी में योगी सरकार भी नियमित करे।
विज्ञापन

जोनल मंत्री आनंद पाल ने कहा कि जेई की तरह तकनीकी कर्मियों को ग्रेड-पे-4200 की मांग की गई। खंडीय मंत्री अमरेश पाल ने कहा कि 2007 से अब तक संविदा कर्मियों के ईपीएफ में घोटाला हुआ है। इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। दोषियों पर कार्रवाई करते हुए ईपीएफ भुगतान किया जाए। खंडीय उपाध्यक्ष आलोक शर्मा ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर खंडीय अध्यक्ष मोहनलाल राजपूत, रामलाल पाल, प्रदीप कुमार, एहसानुज्जमा, श्याम बहादुर, पवन कुमार, सुरेश सिंह, संजय, मनोज, प्रेम विश्वकर्मा, महेंद्र, अरूण कुमार, मयंक पटेल, अशोक यादव, कृष्ण कुमार, ओम प्रकाश, विनय और सुमित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

------------------
फोटो परिचय-10-डिप्लोमा इंजीनियर संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।
इंजीनियर्स संघ के पदाधिकारी चुने गए
बांदा। डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) इकाई की मंगलवार को विश्वेसरैया सभागार में हुई बैठक में सर्वसम्मति से पदाधिकारी चुने गए। केंद्रीय पर्यवेक्षक/बुंदेलखंड संगठन सचिव एसके जैन की देखरेख में जिलास्तरीय चुनाव हुआ। जनक सिंह अध्यक्ष, हिमांशु पाठक उपाध्यक्ष, भूपेंद्र कुमार सचिव, संजय कुमार वित्त सचिव और अरुण कुमार यादव संयुक्त सचिव चुने गए। इस मौके पर चित्रकूटधाम मंडल संयोजक जेके नायक, सह संयोजक भूपेंद्र सिंह पटेल, रमेश सिंह, कुलदीप, नरेंद्र गुप्ता, सत्यप्रकाश, शिव श्याम आदि मौजूद थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
स्वयं सहायता समूहों का प्रशिक्षण खत्म
बांदा। ग्रामीण आजीविका मिशन का नौ दिवसीय आंतरिक रिसोर्स पर्सन प्रशिक्षण मंगलवार को समाप्त हो गया। शहर के होटल में छह ब्लाकों की 61 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिला मिशन प्रबंधक राकेश कुमार सोनकर ने कहा कि जल्द ही आईसीआरपी की महिलाओं को समूह गठन के लिए गांवों में भेजा जाएगा। ट्रेनर कामिनी साहू ने समूह के गठन व मिशन के उद्देश्य बताए। महुआ ब्लाक के खरौंच व मुगौरा गांव का भ्रमण कराया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र बांटे गए। इस मौके पर प्रवीण कंचनी, अरुण लौर, अमित चौहान, आरके गुप्ता, हनीफ खां, अशोक राज, आशा, सुनीता, राजाबाई आदि रहे। (संवाद)

-----------------
मानइर सिल्ट सफाई की मांग
बांदा। बबेरू क्षेत्र में कैरी गांव के किसानों ने मंगलवार को डीएम को दी पत्र दे कहा कि कई वर्षों से पारा डभनी माइनर (ऊसर पुरवा) की सफाई न होने से सिल्ट जम गई है। पटरी अक्सर टूटने से खेतों में जलभराव हो जाता है। इस मौके पर पीसी पटेल, रमेश कुमार, श्रवण कुमार, रामराज, शिवपूजन, रामराज, अरविंद, आलोक यादव, राजाभइया यादव, सुरेश चंद्र, छेदीलाल आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed