{"_id":"6069f98d8ebc3e8d04729a16","slug":"election-sdm-cdo-pm-bdo-banda-news-knp6215664148","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ सैकड़ा पीएम आवासों को नहीं मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ सैकड़ा पीएम आवासों को नहीं मिली स्वीकृति
विज्ञापन
बांदा। वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद भी पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के करीब डेढ़ सैकड़ा आवासों की स्वीकृतियां नहीं हुई। इनमें ब्लाक महुआ, नरैनी और बिसंडा की स्थिति बेहद खराब है। बीते साल जनपद को 16,412 आवासों का लक्ष्य मिला था।
सीडीओ हरिश्चंद्र वर्मा ने बीडीओ को भेजे आदेशों में दो दिन के अंदर अवशेष आवासों को स्वीकृत कराने के आदेश दिए हैं। उन्हाेंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष 2020-21 में पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत आठों विकास खंड की 469 ग्राम पंचायतों में 16,412 आवासों के निर्माण का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन 16,265 (99.1) फीसदी ही आवासों की स्वीकृतियां हुई हैं। बबेरू ब्लॉक में 2, बड़ोखर खुर्द में 13, बिसंडा में 28, जसपुरा में 17, कमासिन में 12, महुआ में 40, नरैनी में 28 व तिंदवारी में 7 आवासों की स्वीकृतियां नहीं हुईं। बीडीओ को आदेश दिए गए कि तीन दिन के अंदर आवासों की स्वीकृति कर रिपोर्ट अभिकरण कार्यालय में प्रेषित की जाए। किसी भी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
-------------------
फोटो परिचय-1- बिल्हरका गांव में पानी की टंकीविहीन सामुदायिक शौचालय। संवाद
शौचालय की टंकियां ले गए निवर्तमान प्रधान
करतल। नरैनी ब्लॉक के बिल्हरका गांव में सामुदायिक शौचालय में लगाई गई 2 पानी की टंकियां नदारद हो गईं। निवर्तमान प्रधान पर यह टंकियां अपने घर ले जाने का आरोप लगाया गया है। खंड विकास अधिकारी ने ग्रामीणों की शिकायत पर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने शिकायत में कहा कि निवर्तमान प्रधान के कार्यकाल में सामुदायिक शौचालय का निर्माण हुआ था। इसमें दो टंकियां रखीं गईं थीं। आरोप लगाया कि निवर्तमान प्रधान ने ग्रामीणों के विरोध के बाद भी टंकियां उतराकर ले गए। बीडीओ ने कहा कि जांच कराएंगे। कहा कि चुनाव में पोलिंग पार्टियों को शौचालय की सुविधा सामुदायिक शौचालय में ही मुहैया रहेगी। बिल्हरका गांव के जगतपाल सिंह, भूरा, कल्लू, श्याम, नत्थू, राजा, शम्भू आदि ने कार्रवाई की मांग की। (संवाद)
---------------
फोटो परिचय-3- बेंदा की निवर्तमान ग्राम प्रधान हेमलता सिंह। संवाद
पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री प्रोत्साहन पुरस्कार
तिंदवारी/बेंदाघाट। जिले की पांच ग्राम पंचायतों को मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना से पुरस्कृत किया गया है। पुरस्कार रूप में ग्राम पंचायतों को कई-कई लाख रुपये दिए गए हैं। जिले में अव्वल स्थान तिंदवारी ब्लॉक की बेंदाघाट ग्र्राम पंचायत रही। यहां सर्वाधिक 12 लाख रुपये ग्राम पंचायत को पुरस्कार रूप में मिले हैं। यहां की निवर्तमान ग्राम प्रधान हेमलता सिंह हैं।
चयनित ग्राम पंचायतों में तिंदवारी ब्लॉक की बेंदा व पपरेंदा और नरैनी ब्लॉक में कुरुहूं व लहुरेटा तथा जसपुरा ब्लॉक की गड़ौला शामिल हैं। बेंदा को 12 लाख, गड़ौला को 10 लाख, कुरुहूं को 8 लाख और लहुरेटा को 7 लाख रुपये पुरस्कार राशि दी गई है। डीपीआरओ सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायतों के खातों में यह राशि भेज दी गई है। योजना के तहत आवेदन करने वाली ग्राम पंचायतों को ऑनलाइन 30 प्रश्नों का जवाब देना होता है। साथ ही इन ग्राम पंचायतों के कराए गए विकास कार्यों की त्रिस्तरीय टीमें मौके पर जाकर सत्यापन करतीं हैं। कम से कम 45 अंक हासिल करने वाली ग्राम पंचायत को चयनित किया जाता है। इस राशि से गांव के विकास कार्य कराए जाएंगे। (संवाद)
------------------
बांदा के सात, चित्रकूट के तीन क्रिकेटरों का चयन
बांदा। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित अंडर-23 क्रिकेट ट्रायल में बांदा के युवा क्रिकेटर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। यहां के 7 क्रिकेटर चयनित किए गए। इसके अलावा चित्रकूट के तीन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। अब यह 11 अप्रैल को कानपुर में ट्रायल देंगे।
जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) वासिफ जमा खां ने बताया कि फतेहपुर में आयोजित ट्रायल मैच में बांदा डीसीए से शामिल हुए आलोक यादव, अजय सिंह पटेल, कृष्णदीप मिश्रा, ओम तन्मय त्रिपाठी, कृष्ण कुमार तिवारी, स्वामी चिन्मय और सुशील कुमार चयनित किए गए हैं। इसी तरह चित्रकूट डीसीए से सुभांशु मिश्रा, वैभव शुक्ला तथा आकाश चतुर्वेदी का चयन हुआ है। सचिव ने बताया कि इन सभी चयनित खिलाड़ियों का अब 11 अप्रैल को सुबह 8 बजे से कमला क्लब, कानपुर में ट्रायल होगा। खिलाड़ियों को समय से पहुंचने के लिए कहा गया है। (संवाद)
-----------------
फोटो परिचय-6-अनुष्ठान करते संत राम लखन दास।
जन कल्याण के लिए तपती धूप में अनुष्ठान
अतर्रा। डाबर देवता मंदिर जन कल्याण के लिए संत रामलखन दास महाराज प्रतिदिन सात हवन वेदियों के बीच ढाई घंटे खुले में तपती धूप में हवन-पूजन व जप कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान 18 साल में पूरा होगा। यह चौथा वर्ष है। रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं।
यहां से करीब 10 किमी दूर पुनाहुर गांव स्थित डाबर देवता मंदिर में महामंडलेश्वर सीताराम दास (चित्रकूट) के शिष्य रामलखन दास प्रतिदिन दोपहर 12 से ढाई बजे तक खुली धूप में सात धूनी लगाकर बैठते और पूजा अर्चना का हवन करते हैं। जन कल्याण की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि यह अनुष्ठान वसंत पंचमी से गंगा दशहरा तक पांच महीने चलता है। बृजेंद्र गौतम ने बताया कि कमेटी ने अब मंदिर व्यवस्थाओं का दायित्व डेढ़ वर्ष पूर्व चित्रकूट से आए महाराज रामलखन दास को सौंपी है। मंदिर में ग्रामीणों के सहयोग से 28 अप्रैल से सात मई तक श्रीराम कथा, रासलीला व भवन पूजन का कार्यक्रम होगा। (संवाद)
---------------
महेश्वरी देवी फीडर का शेष काम कल
बांदा। शहर की पीली कोठी सब स्टेशन में बनाए जा रहे नए 11 केवी फीडर के लिए दो दिनों से काम जारी है। महेश्वरी देवी फीडर के बाईफर केशन का काम चल रहा है। रविवार को पूरा दिन इस फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रही। कार्यदायी संस्था के ठेकेदार सचिन मिश्रा ने बताया कि शेष कार्य मंगलवार को कराया जाएगा। इस दिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उप खंड अधिकारी शत्रुघन चौहान, विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ और अवर अभियंता कांता प्रसाद ने भी कार्य का मौके पर जायजा लिया। (संवाद)
------------------
मनोज बने सर्व वैश्य चेतना समिति अध्यक्ष
बांदा। सर्व वैश्य एकता समिति के जिलाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार गुप्ता बनाए गए। रविवार को मुख्य संरक्षक लल्लू साहू की अध्यक्षता में हुई बैठक में घोषणा की गई। मंडल अध्यक्ष रामशरण साहू, महासचिव राजेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष राहुल राजपूत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र साहू, प्रवक्ता आशीष साहू, महिला अध्यक्ष रेवती गुप्ता, युवा अध्यक्ष अंकित साहू सहित नीलम गुप्ता, संगीता गौतम, विनीता विश्वकर्मा, सौरभ महाजन, आदर्श गुप्ता, विकास गुप्ता, मधुसूदन आदि शामिल रहे। (संवाद)
----------------
विश्व हिंदू महासंघ में प्रकोष्ठ अध्यक्ष घोषित
बांदा। विश्व हिंदू महासंघ की बांदा इकाई ने रविवार को होली मिलन समारोह में कई पदाधिकारी घोषित किए गए। महंत अवैद्य नाथ महाराज और भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण और गुलाल से शुरुआत हुई।
जिलाध्यक्ष रामप्रसाद सोनी ने बताया कि संगठन का विस्तार भी किया गया। प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्ष घोषित किए गए। धर्माचार्य प्रकोष्ठ में आचार्य बृजेश त्रिपाठी, अधिवक्ता प्रकोष्ठ में कुलदीप प्रजापति, मातृ शक्ति प्रकोष्ठ में सुमन कोटार्य, गोरक्षा प्रकोष्ठ में आशीष सिंह पटेल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ में संगीताचार्य रमाशंकर नामदेव, सोशल मीडिया प्रकोष्ठ में विकास अग्निहोत्री को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। बांदा नगर दक्षिणी इकाई में रामपाल कुशवाहा और उत्तरी इकाई में देवराज सिंह अध्यक्ष घोषित किए गए। होली मिलन में गुंजन कला संस्थान व संस्कार भारती के कलाकारों ने लोकगीत और फाग पेश किए। एक-दूसरे को गुलाल लगाया गया। इस मौके पर ओमप्रकाश मसुरहा, नीतू गोयल, धनंजय सिंह, यशवंत सिंह, धनीराम वर्मा, दुर्गा चौरसिया, शिवशंकर भोले, देवेंद्र, पार्वती गुप्ता, रूपा गोयल, आशीष पटेल आदि मौजूद रहे। (संवाद)
--------------
कांगेस नेता रमाशंकर का निधन
नरैनी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. रमाशंकर विश्वकर्मा (58) ा रविवार को सुबह कानपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया। पिछले माह हृदय रोग से ग्रसित होने पर कानपुर के एक निजी अस्तपाल में भर्ती कराया गया था। विश्वकर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में भी जुडे़ रहे। उनके निधन पर नगर पंचायत प्रतिनिधि पवन कुमार, प्रदुम्न कुमार, कमलाकांत द्विवेदी, पप्पू नियाजी, रहमत आदि ने शोक जताया है। (संवाद)
--------------
कवियों ने काव्य गोष्ठी में पाठ किया
अतर्रा। बदौसा रोड स्थित एक मकान में कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कवि मूलचंद्र कुशवाहा ने पढ़ा कि बेटी अबला नहीं सबला है। रामऔतार साहू ने गजल सुनाई। सुनील गुप्ता, मुकेश गुप्ता ने कविता पाठ किया। उमेश्वरी पांडेय, शिवगोपाल द्विवेदी ने भजन पेश किया। सेवानिवृत्त क्षेत्राधिकारी बीडी मौर्य, प्रमोद दीक्षित, श्रीनारायण तिवारी, जय अवस्थी, जगदीश गुप्ता, सजल, रामकरण साहू, रमेश सचदेवा आदि मौजूद रहे। (संवाद)
----------------
कोयले की डस्ट से घरों में रहना दूभर
अतर्रा। नरैनी रोड में सड़क किनारे कोयले का व्यापार होने से आसपास के लोग खासे परेशान हैं। कोयले की डस्ट से घरों में रहना दूभर हो गया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ रहा है। समाजसेवी ओमप्रकाश गौतम, अमरीश गर्ग, सूरज पांडेय व सत्यम ने बताया कि एनजीटी के प्रतिबंध के बाद भी ईंट-भट्ठों में इस्तेमाल होने वाला कोयला सड़कों के किनारे बेचा जा रहा है। आए दिन कोयले के भरे ट्रक व ट्रैक्टरों के उतरने से डस्ट मकानों में भर जाती है। इससे बच्चे और महिलाएं बीमार हो रही हैं। एसडीएम से कोयले का व्यवसाय बस्ती से दूर कराने की मांग की है। (संवाद)