फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Elderly will get concession in fare in roadways buses

रोडवेज बसों में बुजुर्ग पाएंगे किराये में रियायत

Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Elderly will get concession in fare in roadways buses
बांदा। रेलवे की तर्ज पर रोडवेज बसों में भी 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को किराये में रियायत देने की योजना है। इसके लिए सरकार ने परिवहन निगम से बसों में रोजाना यात्रा करने वाले बुजुर्ग यात्रियों की उम्र वार आंकड़ा मांगा है।
विज्ञापन

हाल ही में शासन ने 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिकों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा के संकेत दिए हैं। इसे अमलीजामा पहनाने के लिए परिवहन निगम यात्रियों का उम्रवार आंकड़ा तैयार करने में जुट गया है। इससे यह अनुमान लगेगा कि मुफ्त यात्रा की इस योजना पर निगम को रोजाना कितना आर्थिक नुकसान होगा। इसी के बाद शासन निर्णय लेगा। निगम की बसों में कंडक्टर यात्रियों की उम्र का आंकड़ा तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह कवायद पिछले करीब एक हफ्ते से चल रही है। इस सर्वे में फौरी तौर पर जो स्थिति सामने आई है, उसमें 60 वर्ष के उम्र से अधिक उम्र के यात्रियों की संख्या रोजाना लगभग 4 फीसदी है। इसमें पुरुष तीन फीसदी व महिलाएं एक फीसदी है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक अशोक कुमार ने बताया कि 15 दिन का तैयार किया गया आंकड़ा/ब्योरा मुख्यालय व शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बसों में इन श्रेणियों के लिए सीट आरक्षित
बांदा। रोडवेज बसों में कुछ श्रेणी के यात्रियों को सीट आरक्षित है। उनमें सांसद, विधायक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र सेनानी, दिव्यांग, महिला, मान्यता प्राप्त पत्रकार शामिल हैं। इनके आने पर अन्य यात्रियों को सीट खाली करनी होती है। महिलाओं को छोड़कर अन्य श्रेणियों के यात्रियों को किराए में 90 से 100 फीसदी तक छूट दी जाती है। यह जानकारी एआरएम परमानंद ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed