{"_id":"68bf1d3e48b489a56f0433fc","slug":"elderly-man-who-jumped-into-ken-river-identified-was-suffering-from-respiratory-disease-banda-news-c-212-1-sknp1027-132972-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: केन नदी में कूदे बुजुर्ग की हुई पहचान, सांस की बीमार से थे पीड़ित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: केन नदी में कूदे बुजुर्ग की हुई पहचान, सांस की बीमार से थे पीड़ित
Mon, 08 Sep 2025 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
नत्थू मंसूरी। स्रोत- परिजन।
बांदा। केन नदी से कूदकर खुदकुशी करने वाले बुजुर्ग की शिनाख्त उनके परिवार के लोगों ने की है। परिजनों का कहना है कि वह रविवार को सुबह 11 बजे मोहल्ले के एक डॉक्टर के यहां सांस फूलने की दवा लेने निकले थे। बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के रहुनियां मोहल्ला निवासी नत्थू मंसूरी (60) का शव रविवार को केन नदी में मल्लाहों ने निकाला था। आशंका जताई गई थी नत्थू मंसूरी ने केन नदी पुल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी शिनाख्त कराई। नत्थू के भांजे इमाम बक्स ने बताया कि उसके मामा नत्थू सांस फूलने की दवा लेने के लिए मोहल्ले के प्राइवेट डॉक्टर के पास गए थे।
यहां से वह कटरा मोहल्ले गए थे। इसके बाद वह मटौंध थाना क्षेत्र के केन नदी पुल तक कैसे पहुंचे, उन्हें जानकारी नहीं है। भांजे ने पुल में गश खाकर गिरने की आशंका जताई है। भांजे का कहना है कि उसके मामा खुदकुशी नहीं कर सकते। नत्थू के दो बेटे सब्बीर और नफीस गुजरात में रहकर कमाते हैं। मटौंध थानाध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि परिजनों की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है।