{"_id":"62bf3c9d8bf40e72133932d1","slug":"elder-brother-shot-for-four-biswa-land-banda-news-knp705342655","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बिस्वा जमीन के लिए छोटे ने बड़े भाई को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बिस्वा जमीन के लिए छोटे ने बड़े भाई को गोली मारी
विज्ञापन
elder brother shot for four biswa land
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बबेरू (बांदा)। चार बिस्वा जमीन के विवाद में छोटे ने बड़े भाई को गोली मार दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी भाग निकला। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
घटना कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव की है। किसान रामकृपाल (60) घर के बाहर बैठे थे, तभी छोटा भाई नत्थू प्रसाद आया और अभद्रता करने लगा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। नत्थू ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली रामकृपाल के दाहिने हाथ की हथेली पर लगी। जान बचाकर लहूलुहान हालत में वह घर के अंदर घुस गए। बचाने पहुंचे रामकृपाल के पुत्र पंचम पर भी फायर कर दिया, लेकिन वह बच गया। आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंचे यूपी-112 पुलिस कर्मियों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया। गंभीर हालत पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
घायल के पुत्र पंचम ने बताया कि चाचा नत्थू ने अपनी सारी जमीन बेच डाली है। अब पिता के हिस्से की जमीन के लिए आए दिन विवाद करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है, लेकिन मामला घरेलू होने से पुलिस में शिकायत नहीं की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार पाठक ने बताया कि घटना की वजह जमीन का विवाद बताया गया है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है।