{"_id":"68447fec8deb4ee2ea0b42e9","slug":"eid-and-bakrid-cannot-be-celebrated-without-giving-rights-to-the-poor-banda-news-c-212-1-bnd1004-127776-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: गरीबों को हक दिए बिना नहीं हो सकती ईद व बकरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: गरीबों को हक दिए बिना नहीं हो सकती ईद व बकरीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पैगंबर इब्राहीम द्वारा अपने इकलौते बेटे को अल्लाह के हुक्म पर कुर्बान करने की रजामंदी की याद में मनाई जाने वाली ईदुज्जुहा (बकरीद) शनिवार को पूरे जिले में मनाई गई। शहर की मुख्य ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की। इमाम मौलाना रियाज (हथौरा) ने अपने संबोधन में कहा कि इस्लाम के हर त्योहार पर गरीबों का खास ख्याल रखा जाता है। बकरीद में कुर्बानी का गोश्त, ईद में फितरा व जकात गरीबों को अदा करना अहम फरीजा है।
कुर्बानी का सिलसिला सोमवार तक चलेगा। ईदगाह में डीआईजी राजेश एस, डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल ने भ्रमण कर जायजा लिया। शेख सरवर साहब की मस्जिद में शहर काजी अकील मियां ने नमाज अदा कराई। मरकज मस्जिद कोतवाली रोड, हाथीखाना रब्बानिया मस्जिद, केवटरा ईदगाह, गौसिया मस्जिद, अमानिया मस्जिद, बोड़े मस्जिद , छावनी की मस्जिद, नूरानी मस्जिद, ऊंट मोहाल समेत कई अन्य मस्जिदों में भी नमाज अदा की गई
डीआईजी, डीएम और एसपी ने किया शहर भ्रमण
ईद-उल-अजहा के दिन शनिवार को डीआईजी राजेश एस., जिलाधिकारी जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल ने शहर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों से बातचीत करते हुए सौहार्द और शांति के साथ त्योहार मनाए जाने की अपील की। साथ ही मुस्लिम भाइयों को ईद-उल-अजहा पर्व की बधाई दी। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण मनाए जाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ड्रोन कैमरों के जरिए निगरानी किए जाने के निर्देश मातहतों को दिए गए। सोशल मीडिया पर भी साइबर पुलिस लगातार निगाह रखे हुए है। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
देश में अमन-चैन व तरक्की की दुआ मांगी
मुख्यालय के साथ गांवों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी गई। नमाजियों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान सभी जगहों पर भारी पुलिस बल मौजूद रहा और हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई।
तिंदवारी कस्बा स्थित ईदगाह में सुबह 7:30 बजे हाफिज नसीमुद्दीन ने नमाज अदा कराई। जामा मस्जिद में मौलाना जब्बार व मदरसा मस्जिद में हाफिज दाउद ने नमाजियों को नमाज अदा कराते हुए देश में अमन चैन की दुआ की। इस दौरान नायब तहसीलदार लालबाबू यादव, थानाध्यक्ष सुरेश सैनी, कमेटी अध्यक्ष मोहम्मद साबिर, याकूब खान, बुल्लू बाबा, अब्दुल वशी, रसूल, असगर, निसार, बृजेश पटेल, कमलाकांत त्रिवेदी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
बबेरू की जामा मस्जिद में काजी हाफिज एतबार अली ने कस्बे व आसपास के क्षेत्रों के नमाजियों के साथ बकरीद की नमाज अदा की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक विशंभर सिंह यादव, शौर्य प्रताप सिंह, छेदीलाल गुप्ता, केके महंत, अखिलेश, तहसीलदार लखनलाल राजपूत, कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह राजावत, शिवशंकर यादव, जयचंद्र सिंह सहित भारी पुलिस बल मस्जिद के बाहर तैनात रहा। इसके साथ ही हरदौली, पतवन, औगासी, सिमौनी, काजी टोला, गौरीखानपुर, आलमपुर, बगेहटा, मर्का, परसौती सहित अन्य गांवों में भी ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।
अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड स्थित मुख्य ईदगाह में हाफिज इमरान ने नमाज अदा कराई। इसके साथ ही क्षेत्र के राजनगर, बल्दू का पुरवा सहित अन्य मस्जिदों में भी सामूहिक नमाज अदा की गई। नमाज के बाद हाजी शाकिर अली, मुबारक अली, इम्तियाज अली, नासिर अली, वजीर अली, राजू खान, जाहिद अली सहित बड़ी संख्या में नमाजियों ने एक दूसरे से गले लगकर त्योहार की बधाई दी। इस दौरान एसडीएम राहुल द्विवेदी, सीओ प्रवीण कुमार, कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। कांग्रेस व सपा के नेताओं ने भी लोगों को गले मिलकर शुभकामनाएं दीं।
बदौसा की जामा मस्जिद, सहित अन्य मस्जिदों में विशेष नमाज अदा की गई। पेश इमाम ने खुतबे में कुर्बानी का महत्व बताते हुए कहा कि बकरीद का त्योहार आंतरिक बुराईयों को त्यागने का प्रतीक है। त्योहार से एक दिन पहले बाजारों में रौनक व चहल-पहल बनी रही। मस्जिदों के आसपास साफ-सफाई कराई गई। बकरीद के अवसर पर कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। जसपुरा विकासखंड के रामपुर, सिकहुला सहित अन्य गांवों में शांति व सौदार्द के साथ बकरीद का त्योहार मनाया गया। नमाज के बाद मुल्क की सलामती, अमन व तरक्की के लिए दुआ मांगी गई। इस दौरान पेश इमाम समद अली, कारी अब्दुल मोबीन, हाफिज इरफान, हाफिर साबिर, रहमत शेख, आतिफ खान, अफ्तर रजा, जैद खान सहित बड़ी संख्या में नमाजी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अनुपमा तिवारी मोर्चा संभाले रहीं।